: पुष्पराजगढ़ में शादीशुदा महिला से रेप: रात 12 बजे घर में घुसा पंचायत सचिव, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर की हैवानियत, बोला- जान से कर दूंगा खत्म
MP CG Times / Tue, Jun 25, 2024
Anuppur Pushprajgarh Panchayat Secretary Kamlesh Sant raped woman: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में पंचायत सचिव ने घर में घुसकर शादीशुदा महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है महिला का पति बाहर रहता है, वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी, तभी करीब 12 बजे रात घर में घुसकर सचिव ने हैवानियत को अंजाम दिया। पूरा मामला राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र का है।
Anuppur Pushprajgarh Panchayat Secretary Kamlesh Sant raped woman: मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसके पति और सास-ससुर ने आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 15-06-2024 की रात को कमलेश संत जबरन घर में घुसा। उस वक्त वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी। वहां आरोपी सचिव गला पकड़कर दबाया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
पति-पत्नी को जान से मारने की दी धमकी
Anuppur Pushprajgarh Panchayat Secretary Kamlesh Sant raped woman: पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सचिव ने जबरन उससे रेप किया। वारदात के बाद आरोपी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। सचिव ने कहा कि किसी को बताएगी तो तेरे को और तेरे को पति को जान से खत्म कर दूंगा।वारदात के बाद पति को दी जानकारी
Anuppur Pushprajgarh Panchayat Secretary Kamlesh Sant raped woman: पीड़िता ने बताया कि मैं बहुत घबरा गई थी। रात में अपने सास-ससुर को वारदात के बारे में आपबीती सुनाई। इसके बाद अपने पति को फोनकर जानकारी दी। मेरे पति बाहर रहते हैं। वहां से वह घर आए, इसके बाद हम चारों लोग आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए।
कमलेश संत को पकड़ने पुलिस कर रही छापेमारी
Anuppur Pushprajgarh Panchayat Secretary Kamlesh Sant raped woman: मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सचिव कमलेश संत के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 376, 506 के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी सचिव अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा। [caption id="attachment_51178" align="alignnone" width="1024"]
पुष्पराजगढ़ में सचिव कमलेश संत ने किया रेप[/caption]
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन