: BIG BREAKING: गिट्टी से भरा ट्रॉला मकान में जा घुसा, 4 लोगों की मौके पर मौत, CM ने जताया दुख...
दमोह। बटियागढ़ थानाक्षेत्र के आंजनी टपरिया गांव में गिट्टी से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक कच्चे घर के ऊपर पलट गया. हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत (Four died in damoh) हो गई. मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें: MP में कातिल बाप: पिता ने चुनरी से घोंट डाला 17 साल की बेटी का गला, सहन नहीं कर सका उसकी यह हरकत…बताया जा रहा है कि वह ट्रॉला पर सवार था. वहीं माता-पिता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj Singh Chouhan) ने दुख जाहिर किया है.
सीएम शिवराज ने जताया दुख सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि दमोह जिले के आंजनी टपरिया गांव में भारी वाहन के मकान पर पलट जाने से हुई लोगों की मौत की खबर दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. पीड़ित परिजनों को बज्रपात सहने का संबल प्रदान करें.
मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को 108 एंबुलेंस से रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया. इनमें से आकाश पुत्र हरिराम अहिरवाल (17), मनीषा पुत्र हरिराम (19), ओमकार पुत्र हरिराम (16) एवं एक अज्ञात युवक को डॉ. विशाल शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया. वहीं नेहा पत्नी हरिराम अहिरवाल एवं हरिराम पुत्र भूरा अहिरवाल 35 का इलाज जारी है. हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन