: पहले 181 करोड़ डूबा, फिर 5 करोड़ भी गंवाए: गरियाबंद में 200 लोगों से 5 करोड़ की ठगी, 5 गुना रिटर्न के चक्कर में फंसे, फिर से किसके शह पर कारोबार ?
200 People Cheated Of Rs 5 Crore In Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में करीब 200 लोगों से 5 गुना मुनाफे के नाम पर 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई। लोगों ने ट्रेड एक्सपो एप के जरिए पैसा लगाया था, लेकिन अब वे पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। राजिम पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित संतोष देवांगन ने बताया कि राजाराम तारक, शरद चंद शर्मा और पीपरछेड़ी छात्रावास अधीक्षक यशवंत नाग ने रकम को पांच गुना करने का वादा किया था। सैकड़ों लोग झांसे में आ गए और 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर दिया। शुरुआती 3 महीने में रिटर्न भी डॉलर में मिला। 3 महीने तक रिटर्न भी मिला एक साल पहले ट्रेड एक्सपो नाम से ट्रेडिंग एप लॉन्च किया गया था। इन सक्रिय एजेंटों ने अलग-अलग तरीकों से इसका प्रचार-प्रसार किया। इससे कई लोग एप से जुड़ गए। निवेश की रकम के आधार पर निवेशकों के खाते में रोजाना आधे से एक फीसदी ब्याज दर पर पैसा भी जमा होता था। निवेशकों के अनुसार पैसा सीधे दुबई जा रहा था और रिटर्न डॉलर में मिल रहा था। इस रिटर्न का विज्ञापन देकर कारोबार को बढ़ाया गया। 3 महीने तक रिटर्न भी दिया गया। इसके बाद निवेशकों की संख्या और निवेश की राशि भी बढ़ने लगी। मकान बेचकर किया निवेश रिटर्न मिलने पर लोगों ने बाजार से ब्याज पर पैसा लेकर निवेश करना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने अपनी बचत निवेश कर दी। बताया जा रहा है कि जिले के एक दर्जन पुलिसकर्मी भी ठगी के शिकार हुए। परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर पैसा निवेश किया गया है। चिटफंड में डूब चुके हैं 181 करोड़ सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले के 93 हजार 598 लोग 7 साल पहले अलग-अलग चिटफंड कंपनियों में 181 करोड़ गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा 100 करोड़ का निवेश राजिम अनुविभाग में हुआ। ट्रेडिंग एप में फंसे ज्यादातर लोग भी इसी राजिम इलाके से आते हैं। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि राजिम पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में भी लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन