: 11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: छत्तीसगढ़ में डायरिया मलेरिया से 13 मौत, 9 आदिवासियों की गई जान, जानिए डिटेल
11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के डूमरडीह गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित पहाड़ी कोरवा बालिका की मौत हो गई। बालिका 12 साल की थी। दो दिन पहले इसी ब्लॉक के गुरमा गांव में 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। लोगों के अनुसार डायरिया की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। पिछले 13 दिनों में मलेरिया-डायरिया से प्रदेश में 9 आदिवासियों समेत 11 की मौत हो चुकी है।
11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: मृतका मंगला के चाचा सुखू राम ने बताया कि मंगला पिछले 3 दिनों से बीमार थी। पीड़िता का परिवार पहाड़ में रहता है। तबीयत खराब होने पर उसे पहाड़ से नीचे उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गांव और कॉलोनी में कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित
11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: बताया जा रहा है कि आसपास के गांव और कॉलोनी में कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। ग्रामीण देवना राम पहाड़ी कोरवा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी महामारी फैल गई है। लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित हैं।अभी तक नहीं पहुंचा स्वास्थ्य विभाग
11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: आस-पास कोई अस्पताल न होने के कारण ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मितानिन को भी इसकी सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां नहीं पहुंचा है।परिजनों के बयान दर्ज
11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बताया गया कि उल्टी होने के कारण मौत हुई है। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया जा रहा था।जांजगीर-चांपा के 80 से अधिक ग्रामीण बीमार
11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: छत्तीसगढ़ में डायरिया का प्रकोप जारी है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसीर में भी 80 से अधिक ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गए हैं। वहीं, 17 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नल जल योजना के तहत घरों में लगे नल का पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। 11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: 35 से अधिक मरीजों का इलाज पामगढ़ सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। बाकी का इलाज ग्रामीण जिला अस्पताल जांजगीर और बिलासपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। गांव में 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है।
कवर्धा जिले में 5 बैगा आदिवासियों की मौत
कवर्धा जिले में भी मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों से 5 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई थी। इस पर सीएम साय ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। साय ने कहा कि अब बैगा आदिवासियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। 11 Deaths Due to Malaria-Diarrhea: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद अधिकारियों को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्री विजय शर्मा और कबीरधाम के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली है।बीजापुर जिले में 2 लड़कियों की मौत
छत्तीसगढ़ के बस्तर में मलेरिया जानलेवा होता जा रहा है। बीजापुर जिले में 2 लड़कियों की मौत हो गई है। पोटा केबिन और आश्रम में रहने वाली 187 लड़कियों की मलेरिया रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मामला सामने आने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बीजापुर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड: MLA बोले- राजेश मूणत केस की तरह हो CBI जांच, जानिए पुलिस से क्या बोले ?
Tags :
संबंधित ख़बरें
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन