: Mawa Gujiya Recipe: होली पर आसानी से बनवाएं मावा गुजिया, जानें रेसिपी
Mawa Gujiya Recipe: होली में गुजिया के बिना मजा कहा आता है। ज्यादातर लोगों को होली पर रंग से खेलने के अलावा गुजिया बहुत पसंद होती है। होली के दिन कई घरों में खासतौर पर गुजिया बनाई जाती है। अगर आप आसान तरीके से गुजिया बनाना चाहते हैं तो मावा गुजिया ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा समाग्री की भी जरूरत नहीं होती है। आइए मावा या खोया की गुजिया रेसिपी जानते हैं।
Mawa Gujiya Recipe Ingredients in Hindi
- 1 कप- दूध
- 2 कप- मैदा
- 2 कप- चीनी
- 1 कप- ड्राई फ्रूट्स
- 1 कप- घी
- 3 इलायची
- 300 ग्राम- मावा
- 1 कप- नारियल का बुरा
How to Make Mawa Gujiya Recipe in Hindi
- सबसे पहले एक बाउल में मावा यानी खोया को कद्दूकस करके अलग रख लें।
- इसके बाद दूसरे बाउल या परात में मैदा लेकर छान लें।
- घी और दूध की मदद से मैदा को अच्छी तरह से गूंद लें।
- इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
और पढ़िए –Coconut Barfi: होली पर बनानी है मिठाई? नारियल बर्फी रेसिपी करें ट्राई
गुजिया की स्टफिंग ऐसे करें तैयार (Gujiya Stuffing Method)
- दूसरी तरफ गैस पर एक पैन रखें और उसमें दो चम्मच के करीब घी डालें।
- इसके बाद कद्दूकस किए मावे को हल्की आंच होने तक ब्राउन रंग में पका लें।
- ब्राउन होने पर इसमें नारियल का बुरा भी डालकर मिक्स कर लें।
- गैस को बंद करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और पिसी हुई चीनी भी मिक्स कर लें।
Mawa or Khoya Gujiya Recipe Making Method in Hindi
गूंदे हुए आटे से छोटी-छोटी लोईयां तैयार कर लें और फिर इसे पूरी जैसे आकार में बेल लें। इसके बाद गूजिया मेकर में इसे डालें और इसमें स्टफिंग को चम्मच से भर दें। इसके बाद किनारों को पानी की मदद से अच्छे बंद कर दें। इस तरह से सारी गुजियां तैयार कर लें और फिर जैसे आप पूड़ियां-कचौड़ियां तलते हैं ठीक वैसे ही गुजियां भी बना लें। ब्राउन होने तक तलें। इस तरह से मावा गुजिया तैयार हो जाएंगी।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन