: MP News: भोपाल में कंस्ट्रक्शन के दौरान युवक की मौत, ठेकेदार ने पुलिस को बताए बिना उमरिया भिजवा दी लाश
भोपाल में कंस्ट्रक्शन के दौरान हादसे में युवक की मौत। ठेकेदार ने गुपचुप उमरिया भिजवा दी लाश। - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन के पास चल रहे निर्माण कार्य में उमरिया जिले के मजदूर की संदिग्ध मौत के मामले को स्थानीय पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि भोपाल में मौत होने पर भी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और लाश को उमरिया भिजवा दिया।
नौरोजाबाद थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम देवगवां के जयपाल बर्मन, उम्र 45 वर्ष, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बंसल कम्पनी मे कार्यरत था। वहां कांस्ट्रक्शन कार्य के दौरान उसकी मौत हो गई। जयपाल 12 दिसंबर को अपने चाचा मनीराम के साथ भोपाल गया था। मंगलवार को हादसे मे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव भोपाल से नौरोजाबाद लाया गया। परिजनो ने पुलिस को जानकारी दी कि शव को बिना पोस्टमॉर्टम भेजा गया है। इसके बाद टीआई डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर शव का पीएम कराया गया।
ठेकेदार ने मामले को दबाने की कोशिश
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जयपाल बर्मन की मौत के मामले को ठेकेदार राजू ने दबाने की कोशिश की। आनन-फानन में लाश एक प्राइवेट एंबुलेंस से भिजवाई गई। पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया। नौरोजाबाद पुलिस के अनुसार दुर्घटना को छिपाना अथवा साक्ष्यों को मिटाना आपराधिक श्रेणी मे आता है। जीरो पर कायमी कर विवेचना शुरू की गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद केस डायरी भोपाल भेजी जाएगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन