: OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट हुआ टीज, जानें क्या होगा इसमें खास
OnePlus 12R को कंपनी ने भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। फोन सबसे पहले ब्लू कलर में पेश किया गया था। उसके बाद इसके कई और कलर वेरिएंट्स कंपनी लॉन्च कर चुकी है। अब इस फोन का एक और नया कलर वेरिएंट भारत में आ रहा है। इसे कंपनी ने Sunset Dune नाम दिया है। फोन का टीजर भी वनप्लस इंडिया ने जारी कर दिया है। नए कलर वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी साझा नहीं की है। संभावना है कि फोन जल्द ही मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
OnePlus 12R का Sunset Dune कलर वेरिएंट स्पेसिफिकेशंस के मामले में संभवत: कोई बदलाव लेकर नहीं आएगा। OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस नीचे दिए जा रहे हैं।
OnePlus 12R में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है। इस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। कंपनी इसके साथ तीन एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है। OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है।
कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इसमें दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC और IP65 रेटिंग भी दी गई है। फोन में 5,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन