Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Bitcoin, Ethereum को आने वाले समय में पछाड़ सकती हैं ये 5 क्रिप्टोकरेंसी!

News Desk / Mon, Nov 28, 2022


क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कुछ क्रिप्टोकरेंसी ऐसी हैं जो बहुत ऊंचे शिखर पर पहुंच चुकी हैं। इनमें बिटकॉइन और इथेरियम का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन अब बिटकॉइन की वैल्यू आधी से नीचे जाकर ठहर चुकी है। हालांकि एक समय था जब बिटकॉइन 65 हजार डॉलर को पार कर गया था। तब कहा जा रहा था कि यह आने वाले सालों में 1 लाख डॉलर पर भी पहुंच सकता है। लेकिन मार्केट क्रैश के बाद इसकी बढ़ोत्तरी पर जैसे ब्रेक लग गया है। ऐसे में दूसरे क्रिप्टो टोकनों को उभरने का मौका मिला है जो बिटकॉइन का विकल्प बनकर मार्केट में स्थापित हो सकते हैं। ऐसे कौन से डिजिटल कॉइन हैं जो बिटकॉइन, इथेरियम जैसे टॉप कॉइन्स को पछाड़ने का दम रखते हैं, एक नजर डालते हैं। 

सोलाना (Solana)
सोलाना एक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस सॉल्यूशन उपलब्ध करवाता है। यह डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स को सपोर्ट करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वर्तमान में इसकी कीमत 1 हजार रुपये के आसपास चल रही है। यह एक ऐसा कॉइन में जिसमें कम पूंजी लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है। यह बिटकॉइन, इथेरियम का विकल्प बनने का दम रखता है।

कार्डानो (Cardano)
कार्डानो भी एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है। यह इस वक्त सबसे तेजी से ग्रो करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। इसका खास फीचर है इसको माइन करने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल नहीं होता है। कम कीमत में निवेश विकल्पों के लिहाज से यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 

डॉजकॉइन (Dogecoin)
Dogecoin की कीमत एकदम से उछाल पर आ गई है। अक्टूबर के अंत में एलन मस्क ने जब से ट्विटर को अपने अधिकार में किया है, तब से ही टोकन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां पर इसकी संभावना भी है कि एलन मस्क आने वाले दिनों में डॉजकॉइन को ट्विटर के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में भी जोड़ सकते हैं। इसलिए इस टोकन में बड़े मुनाफे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह बिटकॉइन को पछाड़ने का दम रखता है। 

लाइटकॉइन (Litecoin)
Litecoin को बिटकॉइन का करीबी साथी माना जाता है। दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी एक जैसे अंदाज में काम करती हैं लेकिन लाइटकॉइन कुछ चीजों में बेहतर माना जाता है। मसलन, लाइटकॉइन के सिस्टम को बिटकॉइन के सिस्टम से 4 गुना तेजी से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। दूसरा, बिटकॉइन के पास 2.1 करोड़ कॉइन्स की लिमिट है। जबकि लाइटकॉइन के पास 8.4 करोड़ कॉइन्स की लिमिट है। 

एवैलॉन्च (Avalanche)
इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह क्रिप्टो मार्केट का उभरता सितारा है। AVAX इसका नेटिव कॉइन है। इसे ब्लॉकचेन के मैकेनिज्म और ट्रांजैक्शन फीस, दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में इसकी मजबूती बढ़ी है और इसके साथ और भी नए एप्लीकेशंस जुड़ते जा रहे हैं जिसके कारण इसकी वैल्यू आने वाले समय में बढ़ने की संभावना भी है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन