Share News
Latest IPO Open Update : अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी
Sat, Jan 17, 2026
Latest IPO Open Update: अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कई मौके आ रहे हैं। 19 जनवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में कुल 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें एक IPO मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी SME सेगमेंट के हैं। इसके साथ ही दो ऐसे IPO भी हैं जो पहले से खुले हुए हैं। इनमें अभी निवेश किया जा सकता है। वहीं, अगले हफ्ते करीब 7 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा IPO शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज- Latest IPO Open Update
Latest IPO Open Update: सबसे बड़ा IPO शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का ₹1907.27 करोड़ का पब्लिक इश्यू है, जो 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। इसमें निवेश ₹118 से ₹124 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में किया जा सकता है। एक लॉट में 120 शेयर होंगे। कंपनी के शेयर 28 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
डिजिलॉजिक सिस्टम्स IPO- Latest IPO Open Update
डिजिलॉजिक सिस्टम्स IPO भी 20 जनवरी को खुलेगा। 22 जनवरी को बंद होगा। यह ₹81.01 करोड़ का इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹98 से ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों को इसमें 1200 शेयरों के एक लॉट में बोली लगानी होगी। कंपनी के शेयर 28 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
तीसरा IPO KRM आयुर्वेद - Latest IPO Open Update
तीसरा IPO KRM आयुर्वेद का है। यह इश्यू 21 जनवरी को खुलेगा और 23 जनवरी को बंद होगा। कंपनी इस IPO के जरिए ₹77.49 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर की कीमत ₹128 से ₹135 के बीच रखी गई है और एक लॉट में 1000 शेयर होंगे। इसके शेयर 29 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट होने की संभावना है।
चौथा IPO शायोना इंजीनियरिंग - Latest IPO Open Update
चौथा IPO शायोना इंजीनियरिंग का है। यह एक छोटा SME IPO है, जिसका साइज ₹10 लाख है। यह 22 जनवरी को खुलेगा और 27 जनवरी को बंद होगा। इसके शेयर 30 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं। फिलहाल इसका प्राइस बैंड तय नहीं किया गया है।
इसके अलावा, दो IPO ऐसे हैं जो पहले से खुले हुए हैं। आर्मर सिक्योरिटी IPO 14 जनवरी को खुला था और 19 जनवरी को बंद होगा। इसे अब तक करीब 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। कंपनी ₹26.51 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें निवेश ₹55 से ₹57 प्रति शेयर के दाम पर किया जा सकता है। इसके शेयर 22 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
वहीं, अरितास विनाइल IPO 16 जनवरी को खुला था। 20 जनवरी को बंद होगा। यह इश्यू अब तक 47 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। इसका प्राइस बैंड ₹40 से ₹47 प्रति शेयर है और एक लॉट में 3000 शेयर हैं। कंपनी के शेयर 23 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
लिस्टिंग की बात करें तो, 19 जनवरी को भारत कोकिंग कोल के शेयर BSE और NSE के मेनबोर्ड पर लिस्ट हो सकते हैं। उसी दिन डेफ्रेल टेक्नोलॉजीज BSE SME पर और अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स NSE SME पर डेब्यू कर सकती हैं।
इसके बाद 21 जनवरी को अमागी मीडिया लैब्स के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है। वहीं, उसी दिन नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज, GRE रिन्यू एनरटेक और INDO SMC के शेयर BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
Reliance Industries Q3 Result : हर बिजनेस से मजबूत ग्रोथ, जियो बना सबसे बड़ा सहारा
Sat, Jan 17, 2026
Reliance Industries Q3 Result:
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के सभी बड़े बिजनेस जियो, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली, जिससे रेवेन्यू डबल डिजिट में बढ़ा।
दिसंबर तिमाही में रिलायंस का कुल रेवेन्यू 2.94 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से करीब 10 फीसदी ज्यादा है। मुनाफा भी हल्की बढ़त के साथ 22,290 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA 6.1 फीसदी बढ़कर 50,932 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन थोड़ा घटा।
कुल परफॉर्मेंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Q3 में चौतरफा मजबूती दिखाई है। कंपनी का कुल रेवेन्यू 2.94 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 10 फीसदी ज्यादा है। जियो, रिटेल और O2C तीनों सेगमेंट ने ग्रोथ को सपोर्ट किया।
मुनाफा और खर्च
दिसंबर तिमाही में रिलायंस का नेट प्रॉफिट 22,290 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 1.6 फीसदी ज्यादा है। EBITDA 6.1 फीसदी बढ़कर 50,932 करोड़ रुपये पहुंचा, हालांकि मार्जिन थोड़ा घटकर 17.3 फीसदी रह गया।
जियो प्लेटफॉर्म्स
जियो Q3 में रिलायंस की सबसे बड़ी ताकत रहा। जियो का रेवेन्यू 43,683 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 12.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ग्राहकों की संख्या 51.53 करोड़ पहुंच गई। ARPU बढ़कर 213.7 रुपये हो गया और 5G यूजर्स 25 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं।
रिलायंस रिटेल
रिलायंस रिटेल ने 97,605 करोड़ रुपये का रेवेन्यू किया, जो पिछले साल से 8.1 फीसदी ज्यादा है। फेस्टिव सीजन और शादी के मौसम ने बिक्री को मजबूती दी, हालांकि GST और डीमर्जर के असर से ग्रोथ थोड़ी सीमित रही।
ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C)
O2C बिजनेस से 1.62 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया, जो कंपनी के कुल रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा है। बेहतर डिमांड और मजबूत फ्यूल मार्जिन की वजह से इस सेगमेंट में 8.4 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई।
शेयर परफॉर्मेंस
रिलायंस के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। चालू वित्त वर्ष में स्टॉक करीब 15 फीसदी चढ़ा है, जबकि दिसंबर तिमाही में इसमें 14 फीसदी की तेजी देखने को मिली।