mpcgnews
MP बोर्ड 10वीं इंग्लिश का पेपर लीक ? : टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड
Tue, Feb 17, 2026
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया। महिला टीचर ने मंगलवार को एग्जाम शुरू होते ही क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचकर वॉट्सएप स्टेटस पर लगा दी। मामला तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का है।
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े ने शिक्षिका राजकुमारी सोनी, केंद्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केंद्र अध्यक्ष अनीता दीक्षित को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में कुलकर्णी और दीक्षित का मुख्यालय डीईओ दफ्तर, बुरहानपुर रहेगा।
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी के वॉट्सएप स्टेटस पर सुबह 9:35 बजे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की तस्वीर देखी गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा सेंटर पर पहुंचे। टीचर से पूछताछ की।
नकल कराने के लिए खींची थी फोटो
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: पूछताछ में प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने माना कि उसने सुबह 9:06 बजे एक अब्सेंट स्टूडेंट की टेबल पर क्वेश्चन पेपर की फोटो खींची थी। उसने यह फोटो किसी दूसरे व्यक्ति को भेजी थी, ताकि क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करके चीटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर डाला स्टेटस
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: प्रशासन ने साफ किया कि इस सेंटर पर सुबह 8:40 बजे 109 स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई थी। क्वेश्चन पेपर तय समय पर बांटे गए थे। एग्जाम शुरू होने के बाद सुबह 9:06 बजे फोटो स्टेटस पोस्ट किया।
मध्यप्रदेश में बने 8 नए नकल के प्रकरण
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: मध्यप्रदेश में मंगलवार को बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित हुईं। इस दौरान प्रदेश के 5 जिलों से 8 नए नकल के प्रकरण सामने आए। इसमें भिंड से 1, मुरैना से 3, शाजापुर से 1, भोपाल से 2 और सिवनी से 1 मामले दर्ज किए गए।
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: यह सभी केस हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा से सामने आए। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक भी नकल का प्रकरण सामने नहीं आया।
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने गाइडलाइन
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: MP बोर्ड परीक्षा 2026 में नकल रोकने के लिए शिक्षकों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों की भी जांच होगी। उन्हें परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
MP Board 10th English Paper Leaked Burhanpur Teacher: शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन रैंडम तरीके से लगेगी। जिन शिक्षकों के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा कार्य से दूर रखा जाएगा।
MP में जल्लाद बना युवक, लड़की को काट डाला : रेप की कोशिश के बाद धारदार हथियार से मारा, कातिल को गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला
Tue, Feb 3, 2026
Raisen Rape Attempt Murder | Villagers Catch Accused, Dies Later:
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रोककर जबरदस्ती करने की कोशिश की।
Raisen Rape Attempt Murder | Villagers Catch Accused, Dies Later:
विरोध करने पर आरोपी ने युवती के जबड़े और गर्दन पर बके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में घायल आरोपी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
भाई के लिए खाना लेकर निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर घर से निकली थी। रास्ते में गांव का ही प्रकाश सिंह भिलाड़ा उसे मिला, जिसने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की।
जबरदस्ती की कोशिश, विरोध पर हमला
Raisen Rape Attempt Murder | Villagers Catch Accused, Dies Later:
युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार बका से उसके जबड़े और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई।
हमले के बाद आरोपी लड़की को घसीटते हुए खेत के अंदर ले गया। मौके पर युवती के शरीर के निचले कपड़े नहीं थे, जिससे उसके साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
आरोपी मौके से फरार, ग्रामीणों ने पकड़ लिया
Raisen Rape Attempt Murder | Villagers Catch Accused, Dies Later:
वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी की तलाश में निकल पड़े और कुछ ही दूरी पर कमरोरा क्षेत्र की घोघरा नदी के पास आरोपी घायल हालत में मिला।
ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया गया।
इलाज के दौरान आरोपी की भी मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात आरोपी युवक प्रकाश सिंह भिलाड़ा ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि मृतक युवती और आरोपी युवक के घर आमने-सामने स्थित हैं।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजन की ओर से हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी युवक की मौत के मामले में भी परिजन की शिकायत पर अलग से जांच की जा रही है।
6 लोग हिरासत में, पुलिस पूछताछ कर रही
पुलिस ने घटना से जुड़े मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनता देख पुलिस बल तैनात किया गया है।
दोनों के घर आमने-सामने, पहले से पहचान थी
Raisen Rape Attempt Murder | Villagers Catch Accused, Dies Later:
बताया जा रहा है युवती कुछ साल पहले बाड़ी में रहकर पढ़ाई करती थी। इस दौरान युवक के संपर्क में आई थी। दोनों के घर भी आमने-सामने हैं।