गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कपल सुसाइड, वैलेंटाइन वीक, गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड फांसी, प्रेमी जोड़े फांसी, छत्तीसगढ़, Gaurela-Pendra-Marwahi, couple suicide, Kiss Day, girlfriend-boyfriend hangs, lovers hang themselves, Chhattisgarh
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में युवक-युवती ने किया सुसाइड : वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी
Thu, Feb 12, 2026
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वैलेंटाइन वीक पर युवक और युवती प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, दोनों विवाह में देरी को लेकर मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है।
बताया गया है कि हमाली गांव की रहने वाली अनीता सिंह (20 वर्ष) और अमलिहा गांव के कृष्णा सिंह (18 वर्ष) की मुलाकात करीब डेढ़-दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। नंबर आदान-प्रदान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संबंध गहरा हो गया। बाद में वे परिवारों की जानकारी में साथ रह रहे थे।
पहले युवती की मौत, फिर युवक ने भी उठाया कदम
परिजनों के अनुसार, देर रात युवती ने घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलने पर युवक ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवक घर से निकलकर पास के एक प्लॉट में पेड़ पर फांसी लगाकर झूल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
परिजन बोले – कम उम्र के कारण टल रही थी शादी
युवक की नानी मानवती ने बताया कि दोनों पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे और शादी की जिद कर रहे थे। परिवार वालों ने युवक की कम उम्र का हवाला देकर कुछ समय इंतजार करने को कहा था।
युवक की बहन किरण ने भी बताया कि परिवार शादी के खिलाफ नहीं था, लेकिन उम्र पूरी होने तक रुकने की बात कही गई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।