Earthquake News Today Earthquake Magnitude 4.5 Khargone Earthquake News MP Earthquake News Earthquake Epicenter Earthquake Tremors Today National Center for Seismology
Khargone Earthquake Breaking : खरगोन में 3-4 सेकंड तक हिली धरती, झटकों से घरों में हिला सामान, घबराकर बाहर निकले लोग
Sat, Nov 14, 2026
मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) में शनिवार सुबह Earthquake के झटके महसूस किए गए। National Center for Seismology (NCS) के मुताबिक, भूकंप की Magnitude 4.5 दर्ज की गई। करीब 3 से 4 सेकंड तक धरती में कंपन हुआ। अचानक आए Earthquake से घरों में रखा सामान हिलने लगा। घबराकर लोग परिवार के साथ घरों से बाहर निकल आए।
खरगोन में 25 दिन के भीतर दूसरी बार Earthquake Today जैसी स्थिति बनी। इससे पहले 18 अक्टूबर को दोपहर 12:14 बजे 4.1 Magnitude का भूकंप आया था। दोनों बार भूकंप का Epicenter जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।
सनावद रोड स्थित अविसंस स्कूल में भी Earthquake Tremors महसूस हुए। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित स्कूल के मैदान में पहुंचाया। बाद में उन्हें भूकंप के दौरान बचाव के तरीके बताए गए।
दीपक कानूनगो, प्रभुराम मालवी और बसंत सोनी ने बताया कि सुबह अचानक घर में कंपन होने लगा। सोफा अपनी जगह से खिसक गया। घबराकर वे परिवार के साथ घर से बाहर आ गए।
CCTV Footage में हिलती दिखाई दी कार
खरगोन Earthquake के दौरान का CCTV Footage सामने आया है। इसमें कंपन के कारण कार हिलती दिखाई दे रही है। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
एक महिला ने बताया कि वह किचन में काम कर रही थी। अचानक एक सेकंड के लिए ऐसा लगा कि धरती हिल गई। इस दौरान झनझनाहट भी महसूस हुई।
खरगोन में कहां था Earthquake का Epicenter?
National Center for Seismology के अनुसार, भूकंप का Epicenter 21.590 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह खरगोन से करीब 23 किलोमीटर दूर और धामनोद से 69 किलोमीटर दक्षिण में था। Earthquake की Depth जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
18 अक्टूबर को भी आया था MP में Earthquake
इससे पहले 18 अक्टूबर को दोपहर 12:14 बजे खरगोन में 4.1 Magnitude का Earthquake आया था। उस समय भी भूकंप की Depth 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी।
Earthquake Damage: फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं
खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि जिले के कई इलाकों से Earthquake Tremors महसूस होने की सूचना मिली है। प्रशासन ने जानकारी जुटाई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।