शादी टूटने के बाद Mandhana पहली बार पब्लिक-इवेंट में : Mandhana ने Captain Harmanpreet को गले लगाया; कहा- क्रिकेट से ज्यादा कुछ पसंद नहीं
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद पहली बार किसी पब्लिश इवेंट में नजर आईं। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली के भरत मंडपम में आयोजित एक निजी इवेंट में हिस्सा लिया।
मंधाना ने अपनी मैनेजर नूपुर कश्यप और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को गले लगाया। कार्यक्रम में मंधाना ने कहा- 'मुझे क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं है। भारतीय जर्सी पहनने से मोटिवेशन मिलता है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।'
2 दिन पहले मंधाना ने इंस्टा पोस्ट करके पलाश मुछाल के शादी टूटने की जानकारी दी थी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। मंधाना ने इस पोस्ट के जरिए शादी टूटने की जानकारी दी...

मंधाना ने कहा- हर दिन की शुरुआत शून्य से होती है
एक सवाल पर मंधाना ने कहा- 'क्रिकेट ने मुझे दो बातें सिखाई हैं। पहली- हर दिन की शुरुआत शून्य से होती है और दूसरी- अपने नहीं, अपनी साथ खिलाड़ियों के लिए खेलो।'
उन्होंने कहा- 'वर्ल्ड कप में हमने तय किया था कि किसी को खुद के लिए नहीं खेलना, बल्कि अपने बगल वाले खिलाड़ी के लिए खेलना है। इससे दबाव कम होता है और ऊर्जा बढ़ती है।
मंधाना ने कहा- जब आप सोचते हैं कि आपको अपने साथी के लिए अच्छा करना है, तो काम आसान हो जाता है। मैं भी अपने बगल के खिलाड़ी के लिए शतक बनाना चाहती थी, खुद के लिए नहीं।'

मंधाना श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपकप्तान
मंधाना को श्रीलंका के खिलाफ 5 टी-20 की सीरीज के लिए भारत की महिला टीम का उपकप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। शुरुआती 2 मुकाबले विशाखापट्टनम और बाकी 3 मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।
2019 में हुई थी पलाश-स्मृति की मुलाकात
स्मृति और पलाश की मुलाकात साल 2019 में हुई थी। दोनों मुंबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को चुपचाप आगे बढ़ाया। करीब 5 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैंस को बताया।
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन