PAK Vs AUS T20 Series 2026 : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डेलिगेशन ने पाकिस्तान में सिक्योरिटी चेक किया, जनवरी में टी-20 सीरीज
PAK Vs AUS T20 Series; Australia Delegation Pakistan Review Update: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे से पहले एक डेलिगेशन लाहौर भेजा है। जोकि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। इसमें एक स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकार और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक अधिकारी शामिल है। डेलिगेशन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और उस होटल जाएंगे, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ठहरेगी। वे PCB अधिकारियों तथा सरकारी और सुरक्षा प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान का दौरा करेगी। टीम वहां 2 चरणों में सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा। पहले चरण में जनवरी में तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। हालांकि, PCB ने सीरीज का शेड्यूल जारी नहीं किया है।
11 नवंबर को इस्लामाबाद में एक कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले के बाद श्रीलंकाई टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी ने 13 नवंबर को वनडे मैच खेलने से मना कर दिया था। बाद में गृहमंत्री मोहसिन नवकी और आसिम मुनीर के सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के बाद मैच खेला गया।

वनडे सीरीज स्थगित हो सकती है ऑस्ट्रेलिया
अगले साल मार्च में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिर से पाकिस्तान का दौरा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वनडे सीरीज को फिलहाल स्थगित किया जा सकता है और इसका आयोजन 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले किसी समय हो सकता है।
3 साल पहले 21 सितंबर 2021 को न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज रद्द कर रही थी। टीम संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही स्वदेश लौट गई थी।
16 साल पहले टीम बस पर हमला हुआ था
16 साल पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की टीम बस पर हमला हुआ था। मार्च 2009 में TTP आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास टीम की बस पर गोलियां चलाई थी। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे।
जिसके कारण करीब 10 साल तक पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं हुआ था। क्योंकि, कई विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था।
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन