: Irfan Pathan Yusuf Pathan Fight: रन आउट होने के बाद यूसुफ पर चिल्ला पड़े इरफान पठान, फिर लुटाया प्यार, Video
Irfan Pathan Yusuf Pathan Fight: इस मैच के 19वां ओवर डेल स्टेन डाल रहे थे. वहीं सामने इरफान ने हवाई शॉट खेला, लेकिन जैक्स कैलिस ने उनका कैच लपक नहीं पाए. इस बीच पठान भाइयों ने एक रन भाग लिया था, लेकिन दूसरा रन भागने में युसुफ संकोच करते दिखे. ऐसे में इरफान आधी पिच तक भाग आए थे, लेकिन समय रहते क्री के अंदर नहीं लौट पाए. इसके बाद गुस्साए इरफान पठान युसुफ पर चिल्लाते दिखे.
Irfan Pathan Yusuf Pathan Fight: चूंकि टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह दांव पर लगी थी इसलिए इरफान को गुस्सा आया था. अगर अफ्रीका ज्यादा बड़े अंतर से जीत दर्ज करती तो बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाती और भारत बाहर हो जाता.
How can Irfan Pathan abuse his elder brother like this, that too in a Live match. Shame @IrfanPathan pic.twitter.com/lQarU2odj1
— شیخ مجیب الرحمٰن (@Sheen_Mohnyiv) July 11, 2024
इरफान ने बड़े भाई के लिए जताया प्यार
Irfan Pathan Yusuf Pathan Fight: इरफान के आउट होने के बाद युसुफ पठान ने उसी ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ा. उन्होंने 44 गेंद में 54 रनों की पारी खेलकर भारत बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री दिलाई. इसके बाद इरफान का गुस्सा भी शांत हो चुका था. इसलिए जब युसुफ डग आउट की तरफ वापस आए तो इरफान ने उनके माथे पर चूम कर बड़े भाई के लिए प्यार जताया.
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बाद रोहित शर्मा ने भी 5 करोड़ का बोनस लेने से किया इनकार! सामने आई बड़ी वजह
यह भी पढ़ें: 'हम बहुत जल्द लोगों को...,' हार्दिक के साथ तलाक की खबरों के बीच नताशा का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन