Australia vs England 4th Test : Ashes के 10 क्रिकेटर की कहानी, कर चुके हैं रनों की बौछार, स्टीव स्मिथ भी शामिल
Most runs in Ashes series: इन दिनों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीमों के बीच ऐतिहासिक सीरीज एशेज चल रही है. एशेज 2025-26 के 5 में से तीन मैच हो चुके हैं. इंग्लैंड ने तीनों मैच हारे हैं और अब चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है, जो एक बॉक्सिंग डे टेस्ट है.
भले ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है, लेकिन रोमांच अभी खत्म नहीं हुआ है. इंग्लैंड आखिरी के दोनों मैच जीतकर ये साबित करना चाहेगी कि उसमें कितना दम है और वो टेस्ट क्रिकेट में क्या कर सकती है.
चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 2 स्टार खिलाड़ी नहीं हैं. पैट कमिंस और नाथन लायन चोट के चलते बाहर हैं. ऐसे में कप्तानी स्टीव स्मिथ संभालते नजर आएंगे. ये तो हुई मौजूदा सीरीज की बात, लेकिन हम आपके लिए एशेज सीरीज का इतिहास और इस सीरीज के उन बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 1882 से लेकर अब तक रनों की बारिश की है.
कब शुरू हुई थी एशेज सीरीज?
सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर एशेज की शुरुआत कब हुई थी? इस सवाल का जवाब खंगालने पर पता चलता है कि साल 1882 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज शुरू हुई थी. पहला एशेज मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर इतिहास रचा था.
1882/83 से लेकर 2025-26 तक अब तक करीब 73 एशेज सीरीज खेली जा चुकी हैं. अब नीचे जानिए उन 10 बैटर्स के बारे में, जिन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं.
एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर
1. सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)- 37 टेस्ट में 5028 रन
2. जैक हॉब्स (इंग्लैंड)-41 टेस्ट में 3636 रन
3. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)-39 टेस्ट में 3520 रन
4. एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)-42 टेस्ट में 3222 रन
5. स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)-45 टेस्ट में 3173 रन
6. डेविड गोवर (इंग्लैंड)-38 टेस्ट में 3037 रन
7. वॉली हैमंड (इंग्लैंड)-33 टेस्ट में 2852 रन
8. हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड)-27 टेस्ट में 2741 रन
9. क्लेम हिल (ऑस्ट्रेलिया)-41 टेस्ट में 2660 रन
10. जो रूट (इंग्लैंड)- 37 टेस्ट में 2647 रन
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन