: सुबह मां बाहर आई तो गेट पर पड़ा था बेटे का शव, पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत
इंदौर की घटना - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में एक गुंडे की संदिग्ध मौत पर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेज दिया है। गुंडे पर कई केस दर्ज हैं। बुधवार सुबह इंदौर के भंवरकुआ इलाके में चेतन पुत्र पुरन झंडे का शव घर में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की पूछताछ में किरायेदार और आसपास के लोगों ने बताया है कि उन्होंने रात में किसी को भी घर में आते जाते नहीं देखा। प्रारंभिक जांच के अनुसार लग रहा है कि चेतन सोते ही रह गया और उठ नहीं पाया।सुबह सबसे पहले मां ने चेतन को देखा
टीआई शंशिकांत चौरसिया ने बताया कि मृतक चेतन पुत्र पुरन झंडे का तेजाजी चौक पालदा पर घर है। परिवार के लोगों ने उसे सुबह कमरे में अचेतन अवस्था में देखा। बुधवार सुबह सबसे पहले चेतन की मां की नींद खुली और वह बाहर के कमरे में आई तो उन्होंने चेतन को देखा। ध्यान से देखने पर पता चला कि उसकी सांस नहीं चल रही है और शरीर में किसी भी तरह की हलचल नहीं है।
परिवार के लोगों को शक हुआ कि किसी ने घर में घुसकर हत्या की है लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाहर के गेट पर ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों और किरायेदार ने भी रात में किसी के अंदर आने की आवाज नहीं सुनी। परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने शव को एमवाय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी अलग रहती थी, कई केस दर्ज
चेतन की पत्नी से उसका विवाद चल रहा था जिसकी वजह से वह अपने बच्चों के साथ चेतन से अलग रहती थी। चेतन के नाम पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं। भंवरकुआ और आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज हंै। उसके परिवार में दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन