Logo
Breaking News Exclusive
मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

: Ujjain News: इंदौर के कलाकारों ने महाकाल मंदिर में बनाई विशाल रंगोली, 3D फॉर्म में शिव-पार्वती विवाह का चित्रण

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शिव-पार्वती के विवाह के प्रसंग शिव बरात की कल्पना 3डी रंगोली के जरिए की गई है। यह विशाल रंगोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस रंगोली को इंदौर से 15 सदस्यीय दल ने बनाया है।  

इंदौर की शिखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ रंगोली बनाई है, जिसमें भूत-पिशाच का नृत्य और शिव-पार्वती के विवाह का दृश्य दिखाया गया है। यह रंगोली ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास बनाई गई है। शिव-पार्वती विवाह के दौरान एक तरफ शिवजी की बरात में भूतों की टोली है, वहीं दूसरी ओर माता पार्वती का परिवार दर्शाया है। मंदिर परिसर में शिवजी के महाकाल स्वरूप को भी दर्शाया गया है।  कलाकारों के मुताबिक इस रंगोली में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें करीब 30 किलो रंग इस्तेमाल हुआ है। इस 600 वर्गफीट में बनी रंगोली को शिखा ने अपने स्टूडेंट्स के साथ बनाया है। इंदौर से आए कलाकारो ने बताया कि रंगोली भारत की प्राचीन परंपरा है। यह धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इस परंपरा का आधुनिक समय में भी काफी महत्व है। इसके जरिए उन रंगों को भी दिखाया जा सकता है जो काफी अद्भुत है। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसलिए यहां पर रंगोली के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की जा रही है।


रंगोली के माध्यम से सजीव चित्रण
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश गुरु के मुताबिक कलाकारों ने अद्भुत और विवाह का सजीव चित्रण किया है। उन्होंने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में केवल भगवान महाकाल के दरबार में शिव-पार्वती विवाह की अद्भुत परंपराओं का निर्वहन होता है। यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा भी अपनी ओर से समर्पण भावना प्रकट करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां उठाई जाती है। इंदौर के कलाकारों ने निशुल्क रंगोली बनाकर महोत्सव में अपना योगदान दिया है।

विश्व रिकॉर्ड है शिखा के नाम  
शिखा शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त रंगोली कलाकार है। अब तक उनके नाम सात विश्व रिकॉर्ड है। महात्मा गांधी जी की तीन हजार वर्गफीट की पोट्रेट रंगोली, राम मंदिर की 3D रंगोली, सुभाषचंद्र बोस की रंगोली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता की रंगोली, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की रंगोली भी शामिल है। वुमंस डे पर 12 हजार वर्गफीट में उन्होंने 13 पोट्रेट तैयार किए थे। इंदौर से केदारनाथ की रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन