: उमरिया में ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की टेंशन: नौरोजाबाद स्टेशन में नहीं रुकती ट्रेनें, अब आंदोलन के मूड में शहरवासी
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव पिछले तीन साल से बंद है, जिससे यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में रेल रोको संघर्ष समिति नौरोजाबाद ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
https://mpcgtimes.com/sunny-leone-admit-card-in-up-police/ दरअसल, नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन कटनी और बिलासपुर के बीच एक मात्र स्टेशन है, जहां से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को जाता है। इसके बाबजूद भी हमेशा ही सरकार के द्वारा नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।
कोरोना काल से बंद है ट्रेनों का ठहराव
समिति ने कहा कि नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन मे कोरोना काल के पहले जिन ट्रेनों का ठहराव होता था, उन ट्रेनों का ठहराव सरकार ने कोरोना काल मे बंद कर दिया गया था। कोरोना काल के बाद ज़ब स्थिति सामान्य होने के बाद भी ट्रैनों का ठहराव शुरु नहीं हुआ।
छात्रों को भी हो रही दिक्कतें
नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में सैकड़ों गांवों का केंद्र बिंदु है। नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में ट्रैनों का ठहराव न होने के कारण आने जाने वाले छात्रों को, मजदूरों को और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मजदूर, कर्मचारी और श्रमिकों को होती है परेशानी
इसके अलावा भी नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन से एसईसीएल का जोहिला एरिया भी लगा हुआ है, जिसके अंतर्गत कई कोयला माइंस संचालित हैं। जहां पर देश के कोने कोने के लोग कार्य करते हैं। कॉलोनियों में निवास भी करते हैं। नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में ट्रैनों का ठहराव न होने के कारण श्रमिकों को परेशानी होती है।
मां ज्वाला के श्रद्धालुओं को होती है परेशानी
नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन से महज 4 किलोमीटर दूर प्रदेश में ख्याति प्राप्त ज्वाला धाम उचेहरा मंदिर भी है। जहां मां ज्वाला का दर्शन करने श्रद्धालु भारत के कोने-कोने से आते हैं। नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन मे ट्रैनो का ठहराव न होने के कारण श्रद्धालुओं को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन