: MP News: प्रेम में असफल हुए प्रेमी ने ड्रग्स के नशे में खुद को मारे चाकू, पुलिस को बेहोशी की हालत में मिला
अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दमोह जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेम में असफल एक प्रेमी ने ड्रग्स के नशे में खुद को ही चाकू मार लिया। सोमवार देर रात गश्त कर रही पुलिस जब एक्सीलेंस स्कूल मार्ग से निकली तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसके शरीर में कई जगह घाव के निशान हैं।
बता दें कि पुलिस तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, होश में आने पर उसने बताया कि वो किसी लड़की से प्रेम करता है, जो उसे नहीं मिली, इसलिए वो अपनी जान लेना चाहता है। पुलिस ने घायल की जेब की तलाशी ली तो ड्रग्स पाउडर और नशे में उपयोग होने वाला एक सलूशन ट्यूब भी मिला। इस बात की पुष्टि जिला अस्पताल की डॉक्टर ने भी की है। कोतवाली थाना के शोभानगर निवासी 28 साल के देवेश रैकवार ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता है, जो उसे नहीं मिली। इसलिए वह मरना चाहता है और उसने खुद से अपने शरीर पर चाकू मार लिए।
डॉक्टर ने कहा- युवक ने ले रखी है हैवी ड्रग्स...
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ अनंत कुमार ने बताया कि घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई थी, जिसके शरीर में कई घाव के निशान थे। घायल युवक ने बताया है कि ये घाव उसने खुद अपने शरीर पर मारे हैं, ताकि वह आत्महत्या कर सके। घायल युवक हैवी ड्रग्स का आदी है, उसके जेब से तीन तरह के पाउडर पैकेट और बोनफिक्स सिलोचन ट्यूब मिला है, जो नशे में उपयोग की जाती है।
घायल युवक का इलाज चल रहा था, तभी वह जाने लगा। मैंने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मर्जी से बाहर चला गया। इस बात की खबर अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी। फिलहाल, युवक कहां है उसकी जानकारी किसी को नहीं है।
दमोह में पहले भी आ चुके हैं ड्रग्स के मामले...
दमोह के युवाओं में बढ़ते ड्रग्स की लत का ये कोई पहला मामला नहीं है। दो साल पहले अचानक ही शहर में ड्रग्स के कई मामले सामने आए थे। इसकी शुरुआत बांसा तारखेड़ा क्षेत्र के मानसरोवर ढाबा के पास एक युवक की नशे में मौत होने से हुई थी।
परिजनों ने शहर के कुछ लोगों पर ड्रग्स बेचने और उनके बेटे को ड्रग्स की लत लगाने का आरोप लगाया था, जिसमें कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसी बीच शहर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान में भी एक युवक का शव मैदान के बाजू में बने एक खंडहर में मिला था और उसके आसपास ड्रग्स उपयोग करने वाले कई तरह के पैकेट मिले थे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन