: MP News: भोपाल में शुरू हुआ 73वां इज्तिमा, 10 लाख लोगों के आने का अनुमान, पहली बार में आए थे 14 लोग
भोपाल में 73वां इज्तिमा शुक्रवार से शुरू - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी में शुक्रवार से 73वां इज्तिमा शुरू हो गया, जो 21 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर की जमातें आई है। यहां मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें करेंगे। यहां चार दिन में 10 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। इसके अनुसार ही तैयारी की गई है।
भोपाल में कोरोना के चलते दो साल बाद इज्तिमा लग रहा है। यहां पर 300 एकड़ में पंडाल लगाए गए है। भारत में सिर्फ भोपाल में इज्तिमा लगाता है। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लोदश में आयोजन होता है। भोपाल के पहले इज्तिमा में 14 लोग जुटे थे। इसके बाद 1971 से बड़ा आयोजन ताजुल मसाजिद में होने लगा। इसके बढ़ते स्वरूप के चलते 2003 से ईटखेड़ी में आयोजन किया जा रहा है। चार दिन चलने वाले इज्तिमा में मुस्लिम धर्मगुरु सुबह से देर रात तक अलग-अलग विषय पर जमातों को संदेश देंगे।
इज्तिमा का आगाज शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के बाद राजस्थान से आए मौलाना चिराग उद्दीन साहब के बयान के साथ हुआ। ईंटखेड़ी-घासीपुरा में लाखों जमातियों के मजमे को खिताब करते हुए मौलाना ने फरमाया कि अल्लाह ने हमें किसी न किसी काम के लिए पहुंचाया है। उस काम से हम भटक गए हैं। उन्होंने हदीस और कुरआन की रोशनी में नसीहत की कि अल्लाह के हुक्म और पैगम्बर साहब के बताए रास्ते पर चलें।
मौलाना ने कहा कि दुनिया में हर चीज का मकसद है। अल्लाह ने जो आसमान बनाया उसका मकसद है, अल्लाह ने जो पहाड़ों को बनाया उसका भी अपना मकसद, समंदर, नदियां और पानी को बनाने का भी मकसद है। मखलूक को पैदा किया, उसका भी मकसद है, लेकिन सब तो अपने काम में लगे हुए हैं, सिर्फ मुसलमान अपना मकसद भूल गए हैं। उन्होंने इस दौरान पैगम्बर हजरत नूह अलैहिस्सलाम से लेकर हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम तक का किस्सा अपने बयान में सुनाया।
दिल्ली मरकज से आए मौलवी शाआद साहब कांधलवी ने मगरिब की नमाज के बाद बयान किया। बड़ी तादाद में मौजूद जमातों के बीच स्थानीय लोगों का भी बड़ा जमावड़ा इस दौरान लगा था। हजरत ने कहा कि पड़ोसी से अच्छे ताल्लुक, सबके लिए मन में अच्छे ख्यालात और दुनिया के हर इंसान के लिए भलाई की नीयत रखना ही सही ईमान है। इंसान नमाज और इबादत के साथ समाज में बेहतर तस्वीर पेश कर खुद के लिए भी और अपने मजहब के लिए भी अच्छे संदेश दे सकता है। इज्तिमा के पहले दिन जुमा की नमाज के बाद मेहमूद साहब की तकरीर हुई। असीर की नमाज के बाद मौलवी यूसुफ साहब ने मुख्तसिर बात की।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन