: MP Weather Today: तापमान में हल्की बढ़ोतरी पर ठंडक बरकरार, संकेत हैं कि आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है सर्दी
एमपी मौसम आज: दिन में भी लोग गर्म कपड़ों से ढंके रहे। - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। सोमवार को भले ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन दिनभर हवा से कंपकंपी बनी रही। ऊपरी हिस्से में हो रही बर्फबारी से यहां ठंडक बनी हुई है। दो-तीन दिन में ठंडक बढ़ सकती है। नवंबर अंत तक संभावना है कि कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगे। अगले 24 घंटों में पांच जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, मलाजखंड, खजुराहो, खरगोन, खंडवा व बैतूल में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। सागर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि बैतूल, खरगोन, खंडवा, छतरपुर व जबलपुर में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23-24 नवंबर को न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी संभव है।
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 25.7 | 10.8 |
| इंदौर | 26.0 | 13.2 |
| जबलपुर | 25.5 | 9.3 |
| ग्वालियर | 27.6 | 10.5 |
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान लगभग स्थिर ही बना रहा। न्यूनतम तापमान में हल्का उछाल रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा खुजराहो और बैतूल रहे। दोनों जगह 8, पचमढ़ी में 8.2, उमरिया में 8.4, छिंदवाड़ा में 8.6, रायसेन में 8.8, खरगोन-नौगांव में 9, जबलपुर में 9.3, खंडवा में 9.4, मंडला-रीवा में 10, दतिया में 10.4, ग्वालियर में 10.5, राजगढ़ में 10.6, भोपाल में 10.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में 28.8, राजगढ़-दमोह में 28.5, खरगोन में 28, ग्वालियर में 27.6, नर्मदापुरम-गुना-उज्जैन में 27.5, रतलाम-मंडला में 27.2, खंडवा में 27, नौगांव-सतना-उमरिया में 26.8, रीवा-सागर-धार में 26.4, छिंदवाड़ा में 26.3, दतिया-खजुराहो में 26.2, इंदौर-शिवपुरी में 26 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। अभी चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों की मानें तो तीन दिन से जम्मू-कश्मीर और उससे लगे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण वहां बर्फबारी जारी है। वहां से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश पर असर डाल रही हैं। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ गया है। हवा का रुख भी उत्तरी ही है। इस वजह से एक-दो दिन में सर्दी के और जोर पकड़ सकती है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन