: राजेंद्रग्राम में जंगली हाथियों का आतंक,VIDEO: घर तोड़ा, अनाज खाया, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत
MP Anuppur Basniha village herd of elephants: अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम के बसनिहा गांव में गुरुवार देर रात चार जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों ने गांव में एक ग्रामीण के घर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखे अनाज को भी नष्ट कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। उन्होंने खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। जान-माल के नुकसान से बचने के लिए ग्रामीण रातभर जागकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

वन विभाग की टीम मौके पर, सतर्क रहने की अपील
हाथियों के आने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति पर निगरानी शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के झुंड से दूर रहने की अपील की है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
“पूरा घर बर्बाद हो गया, कोई सुनवाई नहीं”- पीड़ित
छींदपानी गांव के निवासी नोखेलाल सिंह ने बताया कि हाल की बारिश के दौरान हाथियों ने उनके घर में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। उनका कहना है कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मदद को नहीं आया है।

वन विभाग देगा मुआवजा, हाथियों पर रखी जा रही नजर
राजेंद्रग्राम के रेंजर शिवम कोष्टी ने बताया कि वन विभाग हाथियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल हाथियों का झुंड बिजौरा के रायजल जंगल में देखा गया है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब न जाएं।
रेंजर ने यह भी बताया कि जल्द ही प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन