: अनूपपुर में तेंदुए की धमक से उड़ी लोगों की नींद: बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ, लड़कियों ने दीवार चढ़ते देखा, विभाग अलर्ट
Leopard entered the rural area of Anuppur district: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से लगे ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से लगातार तेंदुए की आहट सुनाई दे रही थी, जहां कई ग्रामीणों के मवेशियों को तेंदुए ने शिकार बना लिया था।
शनिवार की रात अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 6 में भी एक तेंदुआ आ गया। जिला मुख्यालय में तेंदुआ आने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
बकरी का शिकार करने आया था तेंदुआ
जिले के वार्ड क्रमांक 06 सामतपुर निवासी परमलाल राठौर के आंगन में गौशाला बनी हुई थी, जिसमें बकरियां बंधती थीं। शनिवार की देर रात तेंदुआ को घर की लड़कियों ने चहारदीवारी के ऊपर से टहलते हुए देखा।
इस बात की जानकारी होते ही यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इधर, तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर अनूपपुर वन मंडल अधिकारी एसके प्रजापति वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
डीएफओ ने कहा - सतर्क रहें और वन कर्मियों को सूचित करें
वहीं, डीएफओ एसके प्रजापति ने परिजनों और अन्य नागरिकों से सतर्क रहने और रात में निगरानी करने और कोई जानकारी मिलने पर वन विभाग को सूचित करने का आग्रह किया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन