: Katni: फेंसिंग में फंसा तेंदुआ निकलकर भागा, वन विभाग तलाश में जुटा, ग्रामीणों में दहशत
कटनी में फेंसिंग में तेंदुआ फंस गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कटनी जिले के वन विभाग की फेंसिंग में रविवार सुबह तेंदुआ फंस गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। टीम जब तक पहुंचती, तेंदुआ निकलकर भाग गया। अब वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी है, उधर ग्रामीण दहशत में हैं कि कहीं तेंदुआ हमला न कर दे।जानकारी के अनुसार मामला बड़वारा वनपरिक्षेत्र के गोपालपुरा रोड किनारे का है। यहां सुबह करीब साढ़े 8 बजे वन विभाग की फेंसिंग पर तेंदुआ फंस जाने की जानकारी मिली थी। वन विभाग के मुताबिक तेंदुए के फंसे हुए लोकेशन आर.एफ 440 कंपार्टमेंट है जहां पर वन विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक लिया था। वहीं बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई। लेकिन उस बीच तेंदुआ खुद को तार से छुड़ाते हुए जंगल की भाग गया। विभाग ने उड़नदस्ता तैनात किया है साथ ही ग्रामीणों को मुनादी भी करा दी है कि वो अकेले जंगल की तरफ न जाएं।
डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि तेंदुए के फंसे हुए स्थान पर कोई भी खून नहीं मिला जिससे ये स्पष्ट है उसे किसी तरह की चोट नहीं लगी है। अगर वो मिलता है तो उसकी जांच के लिए फॉरेस्ट डॉक्टर जाएंगे। तेंदुआ 50 हेक्टेयर के एरिया में हो सकता है, जिसकी तलाश के लिए वन अमला सर्च ऑपरेशन चला रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन