: Gwalior: उमा भारती के शराबबंदी अभियान को ऊर्जा मंत्री का समर्थन, कहा- जन आंदोलन में मैं आपके साथ हूं
उमा भारती के शराबबंदी अभियान को ऊर्जा मंत्री का समर्थन - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी अभियान को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने हाल ही में अपना समर्थन दिया। ऊर्जा मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से शराबबंदी की अपील करते हुए जन आंदोलन में लोगों का साथ देने की बात कहते दिख रहे हैं। वह लोगों को शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प भी दिला रहे हैं।वायरल वीडियो झलकारी बाई की जयंती का बताया जा रहा है। ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री इस मौके पर लोगों को संबोधित कर रह थे। अपने संबोधन में उन्होंने पहली बार शराबबंदी अभियान का समर्थन किया है। इससे पहले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शराबबंदी को लेकर कहा था, कि सरकार कभी भी शराबबंदी नहीं कर सकती है। लोगों को खुद ही शराब छोड़नी होगी। साथ ही लोगों से भी अपील की थी कि इस शराबबंदी को लेकर वह खुद अभियान चलाएं और वह उनके साथ हैं। बता दें, मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार सरकार के खिलाफ मुखर हैं। यही कारण है कि वह कई बार चेतावनी भी दे चुकी हैं कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी और वह जल्द ही अभियान शुरू करेंगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन