: डिंडौरी में ब्लाॅक अध्यक्ष ने पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष को हटाया: मुस्ताक खान बोले- ब्लाॅक अध्यक्ष को पावर हटाने का नहीं, मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और कांग्रेस में रहूंगा
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना होने से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखने को मिल रही है,यहां पर ब्लाॅक अध्यक्ष ने पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष को पार्टी विरोधी बताते हुए पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है। वहीं पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा कि ब्लाॅक अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित करने का पावर नहीं है।
शहपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेहंदवानी ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा साहू ने पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष मेहंदवानी मुस्ताक खान को पार्टी विरोधी बताते हुए 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
उनका आरोप है कि पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष मुस्ताक खान के द्वारा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में प्रचाार किया है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बरगलाने एवं कार्यकर्ताओं को दबाव बनाकर अन्य पार्टी में वोट देने के लिए प्रेरित किया गया है।
उन्होनें बताया कि कार्यकर्ताओं के शिकायत के आधार पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया है।
ब्लाॅक अध्यक्ष को पावर नहीं हटाने का
मामले को लेकर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष मेहंदवानी का कहना है कि मुझे निष्काशित करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लगी है,जानकारी लगने के बाद जिला अध्यक्ष समेत उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया हॅू।
उन्होंने कहा कि मैं जन्म से कांग्रेसी हूॅ,कांग्रेस का कार्यकर्ता हूॅ,और कांग्रेस में रहूॅगा। यह भी कहा कि पार्टी से निष्काषित करने का पावर ब्लाॅक अध्यक्ष को नही है। उन्होंने कहा कि मेरे उपर जो आरोप लगे है,वह निराधार है,मै कहीं किसी पार्टी का चुनाव प्रचार में नही गया हूॅ।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन