: Bhopal News: भोपाल में बुधवार से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
राजधानी भोपाल में शीत लहर के चलते बंद स्कूल आठवीं तक के स्कूल बुधवार से फिर खुलेंगे। स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से रहेगा। इस संबंध में भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। जिसके बाद भोपाल जिला प्रशासन ने 5 जनवरी को 6 जनवरी से 10 जनवरी तक आठवीं तक के सरकारी और निजी सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। अब स्कूल पहले की तरह ही प्रारंभ होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि 11 जनवरी से भोपाल जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएससी, आईसीएसई शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ठंड के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए 26 जनवरी तक स्कूल खुलने का समय निर्धारित किया गया। सक्सेना ने बताया कि दो पाली में संचालित स्कूल सुबह 9 बजे से और एक पाली में संचालित स्कूल 9.302 बजे से पहले संचालित नहीं किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सक्सेना ने बताया कि स्कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएगी।
14 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
बता दें मौसम विभाग ने कुछ दिन ठंड से राहत की बात कहीं है। 14 जनवरी के बाद दोबारा से तापमान गिरने का अनुमान जारी किया है। सोमवार रात को प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम उमरिया में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अगले 24 घंटे में चंबल संभाग, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
राजधानी भोपाल में शीत लहर के चलते बंद स्कूल आठवीं तक के स्कूल बुधवार से फिर खुलेंगे। स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से रहेगा। इस संबंध में भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। जिसके बाद भोपाल जिला प्रशासन ने 5 जनवरी को 6 जनवरी से 10 जनवरी तक आठवीं तक के सरकारी और निजी सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। अब स्कूल पहले की तरह ही प्रारंभ होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि 11 जनवरी से भोपाल जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएससी, आईसीएसई शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ठंड के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए 26 जनवरी तक स्कूल खुलने का समय निर्धारित किया गया। सक्सेना ने बताया कि दो पाली में संचालित स्कूल सुबह 9 बजे से और एक पाली में संचालित स्कूल 9.302 बजे से पहले संचालित नहीं किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सक्सेना ने बताया कि स्कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएगी।
14 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
बता दें मौसम विभाग ने कुछ दिन ठंड से राहत की बात कहीं है। 14 जनवरी के बाद दोबारा से तापमान गिरने का अनुमान जारी किया है। सोमवार रात को प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम उमरिया में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अगले 24 घंटे में चंबल संभाग, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन