Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Bhopal: किशोरी को जन्मदिन की बधाई देने आए बुआ के बेटे ने किया दुष्कर्म, 4 माह बाद पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा

News Desk

News Desk / Tue, Mar 21, 2023

Bhopal: किशोरी को जन्मदिन की बधाई देने आए बुआ के बेटे ने किया दुष्कर्म, 4 माह बाद पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना का खुलासा चार महीने बाद पेट दर्द होने पर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है, ताकि पता चल सके कि वह गर्भवती है या नहीं। हालांकि अभी फुल मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी छोला मंदिर इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। नवंबर के महीने में किशोरी का जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में किशोरी की बुआ का बेटा भी आया था। पार्टी के बाद सभी लोगों के चले जाने के बाद सूनेपन का फायदा उठाकर बुआ के बेटे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने किसी को कुछ भी बताया तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। इस धमकी के कारण किशोरी ने अपने माता-पिता को कुछ भी नहीं बताया।

पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों किशोरी के पेटे में दर्द शुरू हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां पर कुछ संदिग्ध चीजें सामने आने के बाद परिजनों ने दबाव डालकर किशोरी से पूछताछ की। इसके बाद उसने उसके साथ हुई ज्यादती के बारे में पूरी बात बता दी। फिर किशोरी ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
शादी का झांसा देकर 10 साल पुराने परिचित ने किया दुष्कर्म
भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ दस साल पुराने परिचित युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद शादी का झांसा देकर उसे शांत करा दिया। फिर महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद अब शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार, 28 साल की युवती मनोज मालवीय नाम के युवक को बीते दस सालों से जानती है। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों की पहचान थी। यह पहचान कुछ साल पहले दोस्ती में तब्दील हो गई। दोस्ती फिर प्रेम-प्रसंग में बदल हो गई। इसके बाद मनोज ने युवती के घर आना-जाना भी शुरू कर दिया। दोनों के बीच जब बातचीत बढ़ गई तो मनोज ने युवती को शादी का झांसा दिया। युवती ने भी शादी के लिए हामी भर दी।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान जनवरी के महीने में एक दिन मनोज ने जल्द ही शादी का वादा करके युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों दोनों के बीच शादी की बात को लेकर ही विवाद हो गया। मनोज ने जब शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन