: इलेक्शन में लापरवाही पर एक्शन: बिना सूचना स्कूल से गायब रहते थे शिक्षक, सहायक आयुक्त ने किया निलंबित, 104 को जारी हो चुका है नोटिस
गणेश मरावी,डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों को बख्सा नहीं जा रहा हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने बिना सूचना दिए कार्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद भी कर्मचारी लापरवाही करना नहीं छोड़ रहे हैं।
जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. संतोष शुक्ला ने स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षक सूरज धाकड़ को निलंबित कर दिया है। इससे पहले बीते दिनों कलेक्टर ने 104 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर ज्वाब तलब किया था। बताया गया कि प्राथमिक शिक्षक सूरज धाकड़ 22 जून 2023 से आज 16 अक्टूबर 2023 तक बिना किसी सूचना के स्कूल से अनुपस्थित है। शिक्षक सूरज धाकड़ की इस प्रकार की कार्य प्रणाली को गंभीरता से लेते हुए म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षक सूरज धाकड़ को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन अवधि के दौरान धाकड़ का निर्धारित मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बजाग रहेगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन