: पुष्पराजगढ़ में आ हाथी मुझे मार: हाथियों के दल ने फिर मचाया आतंक, शराब के नशे में पत्थर मार रहा था शख्स, पलटकर गजराज ने कुचला
रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़। अनूपपुर जिले में हाथियों के दल ने आतंक मचा रखा है. हाथी के हमले से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरअसल बीते दो माह से अनूपपुर में तीन हाथियों का समूह विचरण कर रहा है. जिसमें से एक हाथी बिछड़कर छत्तीसगढ़ की सीमा तरफ चला गया है.
दो हाथियों का समूह वन परिक्षेत्र अहिरगवा के देवरीदादर गांव के आस पास डेरा जमाये हुऐ थे. 17 जून की रात करोदापानी के नगुलीदादर ग्राम में हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के हमले में बुरी तरह से ललन सिंह 52 वर्ष घायल हो गया है.
ललन सिंह शराब के नशे में हाथी को पत्थर मार रहा था. पलटकर हाथी ने हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया है. उसे शहडोल अस्पताल ले जाया गया है. इन हाथियों के समूह की अनूपपुर जिले के वन अमला द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है.
अब इन हाथियों का मूवमेंट किधर होता है, यह रात तक पता चलेगा. इस दौरान आम जनों की सुरक्षा के लिए वन परिक्षेत्र अहिरगवा और राजेंद्रग्राम का वन अमला पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं. हाथियों के समूह के आने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है.Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन