: पुष्पराजगढ़ में जमीन पर अनूपपुर कलेक्टर: जब बैगा समुदाय के गांव में आशीष वशिष्ठ ने लगाई जन चौपाल, जानिए क्या क्या बातें हुईं ?
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने ग्राम पिपरहा और खमरौध में पीएम जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के अंतर्गत आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों के बीच बैठकर उनसे चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से उनके ग्राम की विभिन्न आवश्यकताओं को चौपाल मे सभी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिये कहा।
इस पर बैगा समुदाय के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने चर्चा में हिस्सा लिया। चौपाल मे सड़क, बिजली, पानी, पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण, बीपीएल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि के संबंध में प्रस्ताव रखे। इस संबंध में निर्णय लिया जाकर इन प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल कराया गया। चौपाल में लिये गये इन निर्णयों से बैगा जनजाति समुदाय के लोगों में अत्यंत प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने चौपाल के दौरान ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री जनमन मिशन (पी.वी.टी.जी.) योजना के अंतर्गत बैगा जनजातीय समुदाय के लोगों के लिये 9 मंत्रालयों से संबंधित 11 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केन्द्रित भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव-गांव तक सड़क, घर तक बिजली, शिक्षा के लिये हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाईल मेडिकल यूनिट व नेटवर्क, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, मुफ्त राशन व एलपीजी कनेक्शन, आयुष्मान भारत, गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता व पोषण आहार, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल एनीमिया, शत-प्रतिशत टीकाकरण, टी.बी.उन्मूलन, मध्यान्ह भोजन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वनमण्डलाधिकारी एस.के. प्रजापति, एसडीएम पुष्पराजगढ़ दीपक पाण्डेय, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सरिता नायक, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभागीय अधिकारी सहित ग्राम के सरपंच, पंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन