MP CG Times
Breaking News Exclusive
MP Delimitation News : मध्यप्रदेश में 230 से 345 होंगी विधानसभा सीटें? 55 जिलों का पूरा गणित समझिए गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच MP Delimitation News : मध्यप्रदेश में 230 से 345 होंगी विधानसभा सीटें? 55 जिलों का पूरा गणित समझिए गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच

: Bihar Politcal Turmoil: जानिए, कौन हैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जिन्हें बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

Bihar Politcal Turmoil: जानिए, कौन हैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जिन्हें बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को सरकार बनाने को लेकर अपना दावा पेश किया है। बताया जा रहा है कि आज शाम पांच बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से संबंधित पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजधानी पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जेडीयू कोटे से तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उधर, हम से एक विधायक शपथ ले सकता है। वहीं, अभी तक अन्य नामों को लेकर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

इसके अलावा कांग्रेस ने नीतीश कुमार के इस कदम के बाद उन्हें गिरगिट और अवसरवादी बताया है, जिस पर सुशासन बाबू ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। बता दें कि आज सुबह 10 विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसके बाद नीतीश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उधर, इंडिया गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नीतीश ने कहा कि वहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने अपनी राहें अलहदा करने का फैसला किया। उन लोगों ( इंडिया गठबंधन ) ने हमें पूछना बंद कर दिया, तो हमने भी उनसे बात करना बंद कर दिया।

बता दें कि इंडिया गठबंधन में नीतीश के इस कदम के बाद उथल-पुथल शुरू हो चुकी है, जो कि लाजिमी भी है, क्योंकि नीतीश ही वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने राजधानी पटना में सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी। ऐसे में नीतीश का महागठबंधन से मोहभंग होना। यकीनन इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। खैर, तमाम उठापटक को नजरअंदाज कर नीतीश कुमार आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, चर्चा है कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम की कमान सौंपी जा सकती है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि आखिर ये दोनों ही नेता कौन हैं ?

कौन हैं सम्राट चौधरी ?

सम्राट चौधरी फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो कोइरी जाति से आते हैं। वो विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। सम्राट का नाम बिहार के युवा नेताओं में शुमार है। बता दें कि बिहार में सर्वाधिक संख्या कुर्मी और कोइरी जाति की है। ऐसे में सम्राट चौधरी बीजेपी के लिए अहम हो जाते हैं। वहीं, राजद भी कुर्मी और कोइरी जाति को साधने में जुटी हुई है।

सम्राट चौधरी ने 1990 में राजनीति में कदम रखा था। 1999 में राबड़ी सरकार में वो कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से उन्हें विधायक चुना गया था। इसके बाद 2014 में नगर विकास विभाग के मंत्री बने। फिर 2018 में आरजेडी का दामन छोड़ दिया। इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद वो पंचायती राज मंत्री बने थे। वहीं, अब आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

कौन हैं विजय सिन्हा

उधर, अगर विजय सिन्हा की बात करें, तो फिलहाल वो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वो विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

सिन्हा 2010 में लखीसराय विधायक भी रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में वो श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। विजय कुमार सिन्हा की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत आरएसएस से हुई थी।

Tags :

संबंधित ख़बरें

सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक

सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक

अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?

अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?

MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश

MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए

वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन