MP CG Times
Breaking News Exclusive
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन

: शहडोल SEX रैकेट इनसाइड स्टोरी ! स्पा सेंटर में BJP नेताओं की अय्याशी, पार्टी की फजीहत और साख पर दाव, 'जिले' ने छुपाया और 'प्रदेश' ने बरपाया, जानिए अनूपपुर के 'गौतम' और 'तिवारी' की अनसुनी कहानी

शहडोल SEX रैकेट इनसाइड स्टोरी ! स्पा सेंटर में BJP नेताओं की अय्याशी, पार्टी की फजीहत और साख पर दाव, 'जिले' ने छुपाया और 'प्रदेश' ने बरपाया, जानिए अनूपपुर के 'गौतम' और 'तिवारी' की अनसुनी कहानी
भोपाल। ये कहानी शहडोल स्पा सेंटर, सेक्स रैकेट, अय्याशी, रंगरेलियां और BJP नेताओं की है, जो जिस्म की आग बुझाने से लेकर सलाखों तक जा पहुंची. कहानी ऐसी है साहब कि नेता जी इन दिनों खूब मेहनत कर रहे थे. पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. तो स्वभाविक है कि पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने खूब मेहनत कर रहे थे. वैसे जिम्मेदारी की बोझ भारी थी, यकीनन कंधे थकते भी होंगे, बदन टूटता भी होगा. थोड़ी राहत पाने नेता जी स्पा सेंटर जा पहुंचे. भीनी-भीनी खुशबुओं के बीच नेता जी सुकून ढूंढ ही रहे थे कि अचानक पुलिस ने दबिश दे दी और सब रंदकमंद हो गया. सायरन से सिट्टी-पिट्टी गुल ! फिर क्या था...इतने में पुलिस की सायरन भनभनाने लगी और अफरा-तफरी का माहौल मच गया. नेता जी सहम गए. नजरें चुराने की असफल कोशिश की, लेकिन पुलिस को तो पुलिस ठहरी BJP नेता धरा गए. खैर नेता जी ने पुलिस के सामने बहुत मिन्नतें कीं. पार्टी और अपने रुतबे की खूब दुहाई दी, लेकिन शहडोल पुलिस तो पुलिस है. नेताजी की पुलिस ने एक न सुनी और सलाखों के पीछे धकेल दी. अब ये एक्शन पार्टी और प्रदेश में खलबली मचा रही है. CM शिवराज के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है. अनूपपुर में MP-CG टाइम्स की खबर का असर ! रंगीन मिजाज BJP नेताओं की पार्टी से छुट्टी, खबर के बाद हटाए गए गौतम और तिवारी, क्या शहडोल SEX रैकेट ले डूबा ? क्या है पूरी कहानी ? दरअसल, स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान पकड़े गए बीजेपी नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश गौतम और भाजपा युवा मोर्चा अनूपपुर मंडल महासचिव आकाश तिवारी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा ने अनुशासनहीनता और मर्यादा के विपरीत आचरण के कारण पार्टी की छवि खराब करने पर यह कार्रवाई की है. 16 मई को पुलिस ने की छापेमारी बता दें कि 16 मई को पुलिस ने शहडोल के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की थी. जहां एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों के साथ भाजपा नेता आकाश तिवारी पिता विष्णु तिवारी निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर व राजेश गौतम निवासी बस्ती रोड अनूपपुर को भी पकड़ा गया. Exclusive- SEX रैकेट का अनूपपुर कनेक्शन ! रंगरेलियां मनाते गिरफ्तार किए गए 3 फेमस चेहरे एक्शन से खलबली और चर्चाओं का बाजार गर्म, आखिर कौन हैं तिवारी और गौतम ? इन धाराओं के तहत कार्रवाई इस मामले में शहडोल पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 3, 4, 5, 6 व अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया. फिलहाल दोनों नेता जेल में हैं. बड़े नेताओं के साथ फोटो हो रहे वायरल दोनों आरोपियों के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं के फोटो भी वायरल हो रहे हैं. उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों की वजह से पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. शहडोल सेक्स रैकेट BREAKING: एक साथ तीन स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 30 से अधिक लड़के और लड़कियां, नार्थ ईस्ट से आई थी युवतियां, मचा हड़कंप गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है. कांग्रेस अनूपपुर और आसपास के जिलों में पार्टी के चरित्र और चेहरे को युवा मोर्चा के छिटपुट नेताओं से जोड़कर लोगों के बीच ले जा रही है. वहीं बीजेपी ने बड़े नेताओं के दौरे से पहले ही राजेश गौतम और आकाश तिवारी दोनों को पार्टी से निकाल दिया है. दरअसल, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार जैसा घिनौना काम हो रहा था. इसी शक और लगातार शिकायतों के आधार पर शहडोल पुलिस ने मुख्यालय में संचालित दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. करीब 24 युवक-युवतियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. शहडोल BREAKING: इस गांव में मिले तेंदुए के 3 शावक, मचा हड़कंप, देखने पहुंच रहे लोग, हमले का खतरा जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र स्थित अनुराग कॉम्प्लेक्स स्थित स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की गई है. जहां से नौ युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. जिले में जो स्पा सेंटर चल रहे हैं, उनमें बाहर से लड़कियां मसाज करती थीं. बुढ़ार थाना क्षेत्र के स्पा सेंटर में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें दिगंबर पिता दलवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रीवा, अनिल पिता राजबहोरन सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी सदर, रमेश पिता मोहन झरिया उम्र 43 वर्ष निवासी धनपुरी व अजीत पिता जगतपाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नौरोजाबाद उमरिया ने बुढ़ार पुलिस में मामला दर्ज कराया है. जिले ने क्यों छिपाई जानकारी ? बहरहाल, अनूपपुर बीजेपी और BJYM ने इस जानकारी को छिपाई. जब MP-CG टाइम्स ने खबर प्रकाशित की, जिसके बाद प्रदेश स्तर ने पार्टी की छवि को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की. दोनों नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कहा जा रहा है कि जिले में इस करतूत को दफन कर दिया गया था, ताकि नेताओं की करतूत बाहर न आ सके, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा ने अय्याशी पर निष्कासन का डंडा चला दिया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा

अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा

शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR

शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन