Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: होली के दिन महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा: भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 लोग झुलसे

Fire broke out in the sanctum sanctorum of Ujjain Mahakaleshwar temple: मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में से 9 को इंदौर रेफर किया गया है। उज्जैन जिला अस्पताल से 3 को छुट्टी दे दी गई, 2 भर्ती हैं। इस हादसे के वक्त मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। इस दौरान नंदी हॉल में मुख्यमंत्री के बेटे वैभव और बेटी आकांक्षा भी मौजूद रहीं। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिर गया। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल था, जिससे आग लगी। गर्भगृह में चांदी की परत को रंग से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाया गया था। इससे भी आग लग गई। कुछ लोगों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। ऐसी ही घटना 6 साल पहले होली पर महाकाल मंदिर में हुई थी। तभी एक पुजारी झुलस गया। हादसे से दर्शन व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है. श्रद्धालु सामान्य रूप से दर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सीएम से कहा- ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए इंतजाम करें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीएम हाउस में होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया। वह घायलों से मिलने भोपाल से इंदौर पहुंचे। इसके बाद वह घायलों का हाल जानने के लिए उज्जैन आए। मामले की जांच की जाएगी- कलेक्टर मुख्यमंत्री ने उज्जैन में घायलों से मुलाकात के बाद सभी घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी घटना की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री ने मामले की जांच करने और ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए इंतजाम करने को कहा है। उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है. इसमें 13 लोग आग से झुलसे हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है. इसमें एक जांच की जाएगी. प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन