: Pravasi Bharatiya Divas Live: कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार घंटे शहर में रहेंगे, भोज भी करेंगे
10:30 AM, 09-Jan-2023
कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने वाले हैं। वे यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में तीन हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों के शामिल हो रहे हैं। इसे देखते हुए बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक की सड़क को सील कर दिया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। मोदी स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 'सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं' विषय पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार घंटे शहर में रहेंगे। प्रवासी भारतीयों के साथ भोजन भी करेंगे। इसमें करीब 102 मेहमानों के शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश का परम सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #PBDIndore का शुभारंभ करने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पधार रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए पूरे इंदौर के साथ ही प्रवासी भारतीय भाई-बहन भी उत्साहित हैं: CM#PM_at_PBDIndore#thoughtoftheday pic.twitter.com/rzObaGsr95
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 9, 2023
09:56 AM, 09-Jan-2023
एनआरआई की एंट्री रोक दी गई है, जिससे वे भड़क गए। - फोटो : अमर उजाला
एनआरआई की भीड़ देखकर प्रवेश रोका
इंदौर में #प्रवासी_भारतीय_दिवस सम्मेलन में भाग लेने आए प्रवासी भारतीयों को सम्मेलन स्थल पर जाने से रोका तो वे भड़क गए। कह रहे हैं कि इतना पैसा खर्च कर हम यहां आए और कह रहे हैं कि टीवी पर देखो... #PravasiBharatiyaDivas #PravasiBhartiyaDivas2023https://t.co/HgUZgyVWo8 pic.twitter.com/CcXgKXVmJ4
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) January 9, 2023
स्वामी अवधेशानंद ने दी शुभकामनाएं
स्वामी अवधेशानंद जी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि भारत से दूर रहकर भी भारतीय संस्कृति संस्कारों एवं जीवन मूल्यों को उज्जीवित रखने वाले अप्रवासी भारतीयों की अभियक्ति उपलब्धियाँ एवं कठिनाइयों को साझा करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले प्रवासी भारतीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका आभार प्रकट किया है।
पूज्य स्वामी जी आपके संदेश व शुभकामनाओं से हम सब आह्लादित हैं। आपका आशीर्वाद सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।
प्रवासी भारतीयों ने अपनी प्रतिभा व परिश्रम से भारतीय मूल्यों एवं विचारों को दुनिया के कोने-कोने तक प्रचारित तथा प्रसारित कर इसे उत्तुंग शिखर पर स्थापित किया है।#PBDIndore https://t.co/ikDPu73xEr
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 9, 2023
09:54 AM, 09-Jan-2023
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, गर्भगृह में की पूजा-अर्चना
महाकालेश्वर मंदिर में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन के संदर्भ में अतिथिगण, राष्ट्राध्यक्ष के आगमन व भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के साथ ही महाकाल लोक के भ्रमण, शिव-महिमा, शिव-वृतान्त की साक्षात अनुभूति किए जाने का क्रम जारी है। सोमवार को महाकालेश्वर के दर्शन के लिए खेल, युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुँचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने धोती सोला पहनकर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। करीब 10 मिनिट तक पूजन करने के पश्चात वे वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए। पूरी खबर पढ़ें08:26 AM, 09-Jan-2023
Pravasi Bharatiya Divas Live: कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार घंटे शहर में रहेंगे, भोज भी करेंगे
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को आगाज हुआ। सोमवार को इस सम्मेलन में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानी10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे प्रवासी दिवस का मुख्य समारोह शुरू होगा।
बता दें कि प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में इसे मनाने की घोषणा की थी। यह दिन महात्मा गांधी की भारत वापसी का प्रतीक है। महात्मा गांधी वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे। 2015 के बाद से यह हर दूसरे साल मनाया जाता है।
सम्मेलन में शिरकत करने कई अतिथि पहुंचे
सम्मेलन में शिरकत करने वाले अतिथि इंदौर पहुंच गए हैं। इनमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी भी शामिल हैं। सम्मलेन के लिए 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तुरंत बाद 11 जनवरी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, दोनों आयोजन आठ से 12 जनवरी तक होंगे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन