Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

: Assembly Election 2022: सर्वे में दावा- UP में BJP, पंजाब में बन सकती है AAP की सरकार, जानें बाक़ी राज्यों का हाल...

MP CG Times / Sat, Oct 9, 2021

नई दिल्ली. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश समते देश के 5 राज्यों में चुनाव होने हैं. इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताक़त झोंक दी है. चुनाव को देखते हुए कई राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भी बदले हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बदलाव का फायदा पार्टियों को चुनाव में होता है या नहीं. इस बीच एबीपी-C-Voter के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है. इसके अलावा सर्वे में दावा किया गया है कि गोवा और उत्तराखंड में भी बीजेपी को बहुमत मिल सकता है.
  एबीपी न्यूज और सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे में जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है. सी वोटर के मुताबिक इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. आईए सिलसिलेवार तरीके से नज़र डालते हैं कि सर्वे के मुताबिक किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है. इसे भी पढ़ें: मैं इंद्र की अप्सरा हूं: स्‍कूल संचालक ने छात्रा को किया KISS, फिर बीजेपी नेत्री धमकी देते हुए बोली- मेरा पति तुम्हारी ओर… उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार पिछली बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एतिहासिक जीत मिली थी. बीजेपी ने रिकॉर्ड 312 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था. इस बार भी सर्वे इस ओर इशारा कर रहा है कि यहां बीजेपी की सरकार बन सकती है. सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी को दिखाया गया है. उन्हें 130-138 सीटें मिल सकती है. जबकि बीएसपी 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है. वोट शेयर: बीजेपी-41%, SP-32%, BSP-15%, कांग्रेस- 6% इसे भी पढ़ें: मर्डर, सुसाइड और जुर्म: गमछे से बहू का गला घोंटा, पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, फिर कमरे में जाकर कर लिया ये काम… उत्तराखंड में बीजेपी की जीत सर्वे में उत्तराखंड से बीजेपी के लिए अच्छी खबर है. एक बार फिर से यहां बीजेपी की सरकार बन सकती है. अनुमानित सीटें:– BJP: 42-46, कांग्रेस – 21-25, आम आदमी पार्टी- 0-4 वोट शेयर- BJP-45%, कांग्रेस- 34%, AAP-15% इसे भी पढ़ें: सेक्स की आड़ में कत्ल: MP में युवक को रास्ते में रोक जिस्मानी संबंध बनाने की जिद पर अड़ी अजनबी युवती! फिर हुआ खूनी खेल… गोवा में बीजेपी की सरकार गोवा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है. गोवा में बीजेपी को 24 से 28 सीटें मिल सकती है. जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है. वोट शेयर:- BJP- 38%, कांग्रेस-18%, AAP-23% इसे भी पढ़ें: पंजाब में किसकी सरकार पंजाब में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है. लेकिन घर में लड़ाई के चलते कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. सर्वे के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है. आप को 49 से 55 सीटें, कांग्रेस को 30 से 47 सीटें, अकाली दल को 17 से 25 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट और अन्य को भी 0-1 सीट आ सकती है. वोट शेयर:- AAP-36%, कांग्रेस-32%, BJP- 4% इसे भी पढ़ें: MP में साधू की समाधि लीला ! गाजे-बाजे के साथ समाधि ले रहे थे 105 साल के पप्पड़ बाबा, फिर पुलिस ने किया ये काम मणिपुर में बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी सर्वे के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. बीजेपी को 21 से 25 सीटें आ सकती है. लेकिन सरकार बनाने के लिए यहां खींचतान हो सकती है. सरकार बनाने के लिए यहां कम से कम 31 सीटों की जरूरत होगी. कांग्रेस को 18 से 22 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है. वोट शेयर- BJP-36%, कांग्रेस- 34%, NPF-9%

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन