: 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता की मौत: माओवादियों ने जारी की आरके के अंतिम संस्कार की तस्वीरें, लाल झंडा लगाकर दी श्रद्धांजलि
मिली जानकारी के मुताबिक पाल्मेडु-कोंडापल्ली सीमावर्ती इलाकों में नक्सली नेता आरके का अंतिम संस्कार किया गया है. कल दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नक्लली शामिल हुए थे. माओवादी औपचारिकताओं के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. नक्सलियों ने आरके के शरीर पर लाल झंडा लगाकर श्रद्धांजलि दी.
बता दें कि माओवादियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर अक्किराजु हरगोपाल उर्फ रामकृष्ण उर्फ RK की 63 साल की उम्र में मौत हुई है. माओवादी प्रवक्ता अभय ने तेलुगु में प्रेस नोट जारी कर बताया था कि RK की 14 अक्टूबर सुबह 6 बजे मौत हुई है.
जानकारी के मुताबिक माओवादी नेता आरके की किडनी फेल होने से मौत हुई थी. अक्की राजू उर्फ हरगोपाल, रामकृष्ण उर्फ आरके की दक्षिण बस्तर के जंगल में मौत हुई. RK ने आंध्र के तात्कालीन मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी के समय शांति वार्ता के लिए निकले माओवादी नेताओं की अगुवाई की थी.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तुमरुकोटा गांव के रहने वाले आरके ने आंध्र प्रदेश में वाईएस राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए तत्कालीन भाकपा-माले पीपुल्स वार का नेतृत्व किया था. अक्टूबर 2016 में ओडिशा के मलकानगिरी जिले में, आरके पुलिस के साथ गोलीबारी में घायल हो गया था. मुठभेड़ में तीस माओवादी मारे गए थे.
इसे भी पढ़ें: ये कैसा पति! पत्नी को पहले दी नींद की गोलियां, फिर कोबरा से डसवा कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिकTags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन