MP CG Times
Breaking News Exclusive
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

SEX VIDEO दिखाकर पैसा कमाएगी सरकार ! : जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

SEX VIDEO दिखाकर पैसा कमाएगी सरकार ! : जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

Ukraine Adult Content Law: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन सरकार देश में चल रहे Adult Content Business को कानूनी दायरे में लाने और उस पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, इस कारोबार को कानूनी मान्यता मिलने पर सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 236 करोड़ रुपए की अतिरिक्त टैक्स आय हो सकती है।

यूक्रेन के एक सांसद के मुताबिक, इतनी रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, प्रस्ताव का मकसद सिर्फ सरकार की आय बढ़ाना नहीं है, बल्कि एडल्ट कंटेंट से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार और पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों को भी कम करना है।

टैक्स के साथ भ्रष्टाचार रोकने का भी दावा

यूक्रेन में Pornography को अभी पूरी तरह कानूनी दर्जा हासिल नहीं है। मौजूदा व्यवस्था में एडल्ट कंटेंट बनाना और उसका वितरण गैरकानूनी है। ऐसे में इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई का खतरा बना रहता है।

प्रस्ताव के समर्थकों का कहना है कि कारोबार को स्पष्ट कानूनी दायरे में लाने और उस पर टैक्स लगाने से सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, वहीं पुलिस को भी एडल्ट कंटेंट के मामलों के बजाय गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा।

यूक्रेन की संसद ने जुलाई में इस बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दे दी थी। इसके पक्ष में 231 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 8 सांसदों ने विरोध किया और 3 सांसद मतदान से दूर रहे।

अब बिल को दूसरी रीडिंग के लिए संसद में पेश किया जाना है। सांसद यारोस्लाव झेलेजनियाक वित्त, टैक्स और बजट से जुड़े मामलों की समिति के प्रमुख हैं और इस बिल के सह-लेखक भी हैं।

कारोबार बड़ा, लेकिन कानून बन रहा रास्ते की रुकावट

यूक्रेन में Online Adult Content का कारोबार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर OnlyFans जैसे Subscription-Based Platforms पर बड़ी संख्या में यूक्रेनी Creators काम कर रहे हैं।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, 2023 में करीब 8 हजार यूक्रेनियों ने OnlyFans से 13.1 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1,237 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। यह सिर्फ OnlyFans से हुई कमाई का आंकड़ा है, जबकि पूरे एडल्ट-कंटेंट कारोबार की कमाई इससे अलग है।

मौजूदा कानून के कारण इस कमाई को आधिकारिक तौर पर घोषित करना भी Creators के लिए मुश्किल है। अगर कोई क्रिएटर अपनी आय सरकार को बताता है तो उसकी पहचान सामने आ सकती है।

एडल्ट कंटेंट बनाने के मामले में उस पर कानूनी कार्रवाई का खतरा भी बना रहता है। यही वजह है कि इस कारोबार का एक बड़ा हिस्सा कानूनी कार्रवाई के डर से छिपकर चलने की बात कही जा रही है।

टैक्स देने की कोशिश के बाद भी जांच का डर

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Adult Content Creators ने अपनी कमाई सरकार को घोषित करके उस पर टैक्स चुकाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद उन्हें केवल टैक्स से जुड़े मामलों का सामना नहीं करना पड़ा, बल्कि Pornography Laws के तहत भी जांच का सामना करना पड़ा।

बिल के समर्थकों का तर्क है कि जब यह कारोबार पहले से बड़े पैमाने पर मौजूद है, तो उसे कानूनी दायरे में लाकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं और सरकार को इससे टैक्स आय मिले।

इस कारोबार को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में अधिकारियों पर एडल्ट कंटेंट कारोबार से जुड़े लोगों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं।

प्रस्ताव के समर्थकों का कहना है कि कारोबार के गैरकानूनी होने के कारण Creators और अधिकारियों के बीच रिश्वत, दबाव और डर की स्थिति बनती है। अगर इसे कानूनी दर्जा देकर स्पष्ट नियम बना दिए जाएं तो ऐसे मामलों में कमी आ सकती है।

एक क्रिएटर ने 9 लाख डॉलर टैक्स देने का दावा किया

रिपोर्ट में Adult Content Creator स्वितलाना द्वोर्निकोवा का भी जिक्र है। उनका दावा है कि वह अब तक करीब 9 लाख डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपए टैक्स चुका चुकी हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार एडल्ट कंटेंट कारोबार को कानूनी मान्यता देकर व्यवस्थित तरीके से टैक्स वसूले तो युद्ध के दौरान सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है। इस रकम का इस्तेमाल ड्रोन और दूसरे सैन्य उपकरण खरीदने में किया जा सकता है।

द्वोर्निकोवा इससे पहले भी Adult Content Creators के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई का मुद्दा उठा चुकी हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की वेबसाइट पर एक याचिका भी दायर की थी। इस याचिका को 25 हजार से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला था। इसके बाद जेलेंस्की ने संसद से इस प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही थी।

वयस्कों के कंटेंट पर राहत, बच्चों से जुड़े मामलों में सख्ती

इसके बाद संसद में ऐसा प्रस्ताव रखा गया, जिसके तहत सहमति से वयस्कों के बीच बनाए गए Adult Content को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की बात कही गई। हालांकि, बच्चों से जुड़ी Pornography को अपराध बनाए रखने का प्रस्ताव है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सजा को और सख्त करने की कोशिश की जा रही है।

सांसद यारोस्लाव झेलेजनियाक का तर्क है कि पुलिस को वयस्कों के बीच बनाए गए एडल्ट कंटेंट के मामलों में समय और संसाधन खर्च करने के बजाय बच्चों के यौन शोषण और दूसरे गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

यूक्रेन का बड़ा खर्च जंग पर, बजट पर भारी दबाव

यूक्रेन फरवरी 2022 से रूस के साथ युद्ध लड़ रहा है। युद्ध के बाद देश के बजट पर सबसे बड़ा दबाव रक्षा और सैन्य खर्च का है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 तक यूक्रेन को युद्ध के दौरान करीब 171 अरब डॉलर यानी लगभग 16 लाख करोड़ रुपए खर्च करने पड़े थे।

युद्ध का असर देश के पूरे बजट पर भी पड़ा है। विश्व बैंक के मुताबिक, 2025 में यूक्रेन ने सुरक्षा और रक्षा पर करीब 3.83 ट्रिलियन ह्रीव्निया खर्च किए, जो देश की GDP का लगभग 42.9% था। वहीं अगस्त 2026 में यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री ने बताया था कि 2026 के सैन्य बजट में देश को करीब 27 अरब डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

236 करोड़ रुपए छोटी रकम, लेकिन टैक्स का नया रास्ता

यूक्रेन की युद्ध संबंधी वित्तीय जरूरतों को देखते हुए एडल्ट कंटेंट कारोबार से संभावित 236 करोड़ रुपए की सालाना टैक्स आय बहुत बड़ी रकम नहीं है। फिर भी सरकार के लिए यह पहले से चल रहे कारोबार से अतिरिक्त Revenue जुटाने का एक नया जरिया हो सकता है।

इसी वजह से बिल के समर्थक इसे केवल एडल्ट कंटेंट को कानूनी मान्यता देने का मुद्दा नहीं, बल्कि Tax Revenue, Corruption Control और पुलिस संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से जुड़ा प्रस्ताव भी बता रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन