: Plane Helicopter Crash: अमेरिका प्लेन-हेलीकॉप्टर हादसे पर चौंकाने वाला खुलासा, आखिर 67 मौतों का जिम्मेदार कौन ?
Washington DC Plane Helicopter Crash Update: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुए विमान-हेलीकॉप्टर हादसे में 67 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? कंसास से वाशिंगटन आ रहा यूएस एयरलाइंस का CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट विमान सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलीकॉप्टर से टकरा गया। यह हादसा व्हाइट हाउस से 5 किलोमीटर दूर रीगन एयरपोर्ट पर हुआ।
टक्कर होते ही विमान-हेलीकॉप्टर में आग लग गई और मलबा नीचे बर्फ से जमी पोटोमैक नदी में जा गिरा। विमान का मलबा नदी में 3 टुकड़ों में मिला। हादसे में यात्री विमान में सवार 4 क्रू मेंबर और हेलीकॉप्टर में सवार 3 सैन्यकर्मियों समेत 64 लोगों की मौत हो गई। https://twitter.com/JerryHicksUnite/status/1884946661203468569 फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। पेंटागन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 30 शव बरामद किए गए हैं। एयरपोर्ट से उड़ानें और लैंडिंग भी रोक दी गई हैं। ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिला एपी और बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के स्पीकर पीटर नडसन ने बताया कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के कॉकपिट से वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया है। गोताखोरों को विमान का ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है। इन तीनों बातों से पता चला है कि मिलिट्री हेलिकॉप्टर ब्लैक हॉक की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत हुई थी और हेलिकॉप्टर क्रू को पता था कि उनके आसपास एक यात्री विमान है, लेकिन बातचीत के बावजूद टक्कर कैसे हुई? ब्लैक बॉक्स से इसका पता लगाने में मदद मिल सकती है। हाइपोथर्मिया के कारण यात्रियों की मौत हो सकती है वाशिंगटन फायर डिपार्टमेंट के चीफ जॉन डोनेली ने बताया कि टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर पोटोमैक नदी में गिर गए। नदी बर्फ से जमी हुई है और वाशिंगटन का तापमान शून्य डिग्री के आसपास है। ऐसे में बर्फ से जमी नदी के पानी में गिरे लोग अधिकतम 20 से 30 मिनट तक ही जीवित रह पाते। हाइपोथर्मिया के कारण उनकी मौत हो सकती है। गोताखोरों ने जमे हुए पानी में गहराई तक जाकर शवों की तलाश की, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई। इसलिए किसी के बचने की उम्मीद कम ही है। देश के परिवहन मंत्री सीन डफी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट आते ही दुनिया को बताया जाएगा कि एटीसी से बातचीत और मार्गदर्शन के बावजूद टक्कर कैसे हुई?
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन