: किसकी खूनी गोलियों ने 4 को मार डाला ? किसने बरसाई देसी तंमचे से गोलियां, पढ़िए 7 FIR और Sambhal Violence की स्टोरी ?
UP Sambhal Jama Masjid Survey Violence LIVE Video Update | Sambhal News: यूपी के संभल में हुई हिंसा के दौरान मरने वाले चारों लोगों को पिस्टल से गोली मारी गई थी। मुरादाबाद के कमिश्नर अंजनेय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गोली देसी पिस्टल से चली है। चारों मौतों की मजिस्ट्रेट जांच होगी।
Sambhal Violence में 2 युवकों की मौत: परिजन बोले- CO की गोली से गई जान, जानिए Jama Masjid के पास कैसे भड़की हिंसा ? UP Sambhal Jama Masjid Survey Violence LIVE Video Update | Sambhal News: दूसरी ओर, हिंसा अभी शांत ही हुई थी कि शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सीओ ने मस्जिद की टंकी से पानी निकलवा दिया है। Sambhal Jama Masjid Violence: ASI Survey के दौरान पथराव और आगजनी, आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, भीड़ ने फूंकी गाड़ियां जब यह पानी मस्जिद के बाहर आया तो भीड़ जमा हो गई UP Sambhal Jama Masjid Survey Violence LIVE Video Update | Sambhal News: जब यह पानी मस्जिद के बाहर आया तो भीड़ जमा हो गई। जब सीओ से पूछा गया तो उन्होंने गाली-गलौज की और लाठी चलाई। उन्होंने धमकी दी कि ज्यादा सवाल करोगे तो पीट-पीटकर मार डालूंगा। UP Sambhal Jama Masjid Survey Violence LIVE Video Update | Sambhal News: इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इससे संभल में फिर तनाव बढ़ गया है। फोर्स बढ़ा दी गई है। वज्र वाहन तैनात किए गए हैं। Nrega Free Cycle Yojana 2024 : नरेगा कर्मियों को मिलेगी फ्री में साइकिल देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है इससे पहले पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा- यह सुनियोजित घटना है। पूरे देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। UP Sambhal Jama Masjid Survey Violence LIVE Video Update | Sambhal News: पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामले में 7 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 6 नामजद और 2500 से ज्यादा अज्ञात शामिल हैं। अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा में जान गंवाने वाले 4 युवकों को पोस्टमार्टम के बाद देर रात दफना दिया गया। किसकी खूनी गोलियों ने 4 को मार डाला ? किसने बरसाई देसी तंमचे से गोलियां, पढ़िए 7 FIR और Sambhal Violence की स्टोरी ? बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक एसपी ने बताया कि संभल तहसील में इंटरनेट पर रोक एक दिन के लिए बढ़ाई जा रही है। कल यानी मंगलवार को भी इंटरनेट बंद रहेगा। आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने संभल जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर एक दिसंबर तक रोक लगा दी है। संभल पुलिस ने पहली बार दंगाइयों की फुटेज जारी की है। संभल हिंसा में 7 एफआईआर, पढ़ें- पहली एफआईआर इंस्पेक्टर दीपक राठी ने दर्ज कराई है। इसमें सपा सांसद और विधायक के बेटे का नाम है। इसके अलावा 800 अज्ञात लोग हैं। आरोप है कि भड़काऊ बयान दिए गए।
- दूसरी एफआईआर इंस्पेक्टर शाह फैसल ने दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि नक्खास इलाके में दंगाइयों ने एक बाइक में आग लगा दी। बंदूक की मैगजीन छीन ली। इसमें भी कुछ नामजद हैं और बाकी अज्ञात हैं।
- तीसरी एफआईआर सीओ संभल अनूप चौधरी ने दर्ज कराई है। इसमें 800 अज्ञात लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दंगाइयों ने पैर में गोली मारी।
- चौथी एफआईआर पुलिसकर्मी जगदीश कुमार ने दर्ज कराई है। इसमें मैगजीन लूटने और आंसू गैस छोड़ने का आरोप है।
- पांचवीं एफआईआर एसपी के पीआरओ ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। दंगाइयों ने पैर में गोली मारी।
- छठी एफआईआर एसडीएम रमेश बाबू ने 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। उन पर हमला किया गया।
- इसके अलावा एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन