: Sambhal Violence में 2 युवकों की मौत: परिजन बोले- CO की गोली से गई जान, जानिए Jama Masjid के पास कैसे भड़की हिंसा ?
UP Sambhal Jama Masjid ASI Survey Violence LIVE Photos Update: संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई। एसपी संभल ने इसकी पुष्टि की है। एक युवक के परिजनों का दावा है कि सीओ की गोली से उसकी मौत हुई है।
UP Sambhal Jama Masjid ASI Survey Violence LIVE Photos Update: इधर, दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही शहर में फिर तनाव फैल गया। सपा सांसद बर्क के इलाके में पथराव की घटना हुई है। हिंसा के बाद डीआईजी, आईजी मौके पर पहुंच गए हैं। दरअसल, रविवार सुबह मस्जिद के सर्वे के लिए टीम पहुंची थी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के करीब दो हजार लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने सर्वे का विरोध किया। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई। UP Sambhal Jama Masjid ASI Survey Violence LIVE Photos Update: पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे और फिर लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। कई घंटों से हालात बेकाबू हैं। सड़कों पर जगह-जगह कई घंटों तक पथराव होता रहा। आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पथराव में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। डिप्टी कलेक्टर भी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी। इस बीच अखिलेश यादव ने लखनऊ में दावा किया कि संभल में बवाल भाजपा ने कराया है। ताकि चुनाव में धांधली की चर्चा न हो। दरअसल, डीएम-एसपी के साथ एक टीम सुबह साढ़े छह बजे जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में दो हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ी रही। UP Sambhal Jama Masjid ASI Survey Violence LIVE Photos Update: पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। कोर्ट ने सर्वे कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा था। टीम 5 दिन में दूसरी बार जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। इससे पहले 19 नवंबर को सर्वे किया गया था। उसी दिन यानी 19 नवंबर को कोर्ट ने संभल शाही जामा मस्जिद के श्री हरिहर मंदिर होने संबंधी हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई की थी। UP Sambhal Jama Masjid ASI Survey Violence LIVE Photos Update: कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। रिपोर्ट 26 नवंबर को सौंपनी है। इस पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी।Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन