: CM MK Stalin ने बेटे को बना दिया डिप्टी CM: Udhayanidhi ने सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया कहा था, जानिए और कौन-कौन मंत्री बने ?
Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu CM MK Stalin Cabinet Reshuffle V Senthil Balaji: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रिमंडल में भी फेरबदल किया है। स्टालिन सरकार में वी सेंथिल बालाजी, आर राजेंद्रन, डॉ. गोवी चेझियान और एसएम नासर को मंत्री बनाया गया है।
Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu CM MK Stalin Cabinet Reshuffle V Senthil Balaji: रविवार को राज्यपाल आरएन रवि ने राजभवन में सेंथिल बालाजी समेत डीएमके के चार नेताओं को शपथ दिलाई। सेंथिल बालाजी की स्टालिन मंत्रिमंडल में वापसी हुई है। Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu CM MK Stalin Cabinet Reshuffle V Senthil Balaji: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इसी साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu CM MK Stalin Cabinet Reshuffle V Senthil Balaji:उदयनिधि ने शपथ नहीं ली, क्योंकि वह पहले से ही राज्य सरकार में मंत्री थे। सरकार ने मंत्रिमंडल में उनका कद बढ़ाया है। उन्हें पहले ही डिप्टी सीएम मनोनीत किया जा चुका था। Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu CM MK Stalin Cabinet Reshuffle V Senthil Balaji: उदयनिधि पिछले साल सनातन धर्म पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी। तमिलनाडु में यह दूसरी बार है जब पिता सीएम और बेटा डिप्टी सीएम है। इससे पहले 2009-11 में मौजूदा सीएम एमके स्टालिन डिप्टी सीएम थे। तब उनके पिता दिवंगत एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे। उदयनिधि अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं, जिन्हें अपने दादा और पिता के बाद राज्य सरकार में अहम भूमिका मिली है।उदयनिधि को डिप्टी सीएम के अलावा एक और विभाग का प्रभार
Udhayanidhi Stalin Tamil Nadu CM MK Stalin Cabinet Reshuffle V Senthil Balaji: उदयनिधि स्टालिन को उनके मौजूदा युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के अलावा योजना और विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बालाजी को कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा। ईडी ने बालाजी को 14 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। उस समय वे राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। इसके अलावा उनके पास आबकारी और निषेध विभाग भी था। वे 15 महीने जेल में रहे। 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बालाजी को जमानत दे दी थी।कई विभागों के मंत्री बदले, तीन मंत्री हटाए गए
स्टालिन सरकार में कई मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। आर.एस. पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संभाल रहे हैं। राजकन्नप्पन को दूध और डेयरी विकास तथा खादी मंत्री बनाया गया है। तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के. पोनमुडी को वन मंत्री बनाया गया है। पर्यावरण मंत्री शिव वी. मेय्यानाथन को पिछड़ा वर्ग मंत्री बनाया गया है। वन मंत्रालय संभाल रहे डॉ. एम. मथिवेंथन को अब आदि द्रविड़ कल्याण विभाग दिया गया है। वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का अतिरिक्त विभाग दिया गया है। डेयरी विकास विभाग संभाल रहे मनो थंगराज समेत तीन मंत्रियों को हटा दिया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन