Logo
Breaking News Exclusive
20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा

: ऑनलाइन गेमिंग के दौरान कैसे रहें Safe? याद रखिएगा, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

News Desk / Mon, Oct 10, 2022


हाइलाइट्स

वित्तीय फायदों और रिवार्ड्स के लिए यूजर गेम्स से जुड़ते हैं.
मगर, लोग इसके आदी हो जाने के डर से जुड़ने से बचते हैं.
यह भी डर रहता है कि कहीं पर्सनल जानकारी लीक न हो जाए.

नई दिल्ली. आजकल थका देने वाले शेड्यूल में रिलेक्स होने के लिए ऑनलाइन गेम खेलना एक अच्छा विकल्प है. ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर भारत में लगातार अपने दायरे को बढ़ाता जा रहा है. इसके बढ़ने में इंटरनेट कनेक्टिविटी और गेम खेलने के लिए तैयार रहने वाले युवाओं का बड़ा योगदान है.

वित्तीय फायदों और रिवार्ड्स के लिए यूजर गेम्स से जुड़ते हैं. हालांकि, पहली बार में यूजर इन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ पूरी तरह जुड़ने में हिकचके हैं. उन्हें डर रहता है कि कहीं उनकी पर्सनल जानकारियां लीक न हो जाएं, या फिर वे गेम खेलने के आदी न हो जाएं.

परिमैच इंटरनेशनल (Parimatch International) के चीफ कमर्शियल ऑफिसर दिमित्री बेलियानिन को लगता है कि ये आशंकाएं निराधार अफवाहों से पैदा हुई हैं. वे कहते हैं, “अधिकांश iGaming बिजनेस साइबर सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं, प्लेयर्स की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए विभिन्न सत्यापनों को नियोजित करते हैं, और यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त ऐज वेरिफिकेशिन प्रक्रियाएं हैं कि हर खेलने वाला कानूनी रूप से निर्धारित उम्र पार कर चुका है. जहां तक एडिक्शन के डर की बात है, तो ज्यादातर प्लेटफॉर्म या तो यूजर्स को उपयोगी और यथार्थवादी सीमा-निर्धारण तकनीकों मुहैया कराते हैं या याद दिलाते रहते हैं.”

ये भी पढ़ें – WhatsApp पर आप किसी को नहीं दिखेंगे Online, बस Setting में करना होगा छोटा सा बदलाव

ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया एक ऑनलाइन कैसीनो से कहीं विस्तृत है. खेलों की बड़ी रेंज मनोरंजन को बेहतर बनाती है. हालांकि, सामान्य ज्ञान का उपयोग करना और सुरक्षित तरीके से खेलने के लिए मौजूद सुरक्षा उपायों का उपयोग करना हमेशा समझदारी भरा होता है.

जब ऑनलाइन गेमिंग की बात आती है तो सुरक्षा एक प्रमुख चिंता है. अगर आप सावधानी बरतते हैं, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खेलना काफी मजेदार हो सकता है. सुरक्षित रूप से ऑनलाइन गेमिंग का मज़ा लेने के लिए कुछ जरूरी टिप्स यहां शेयर किए गए हैं.

अधिकृत साइट से ही खेलें

प्रोफ़ाइल बनाने और साइन अप करने से पहले आपको जरूरी रिसर्च करके यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके द्वारा चुना गया प्लेटफ़ॉर्म वैध है. इसे चेक करना कोई मुश्किल काम नहीं है. अपने ग्राहकों की सुरक्षा और गोपनीयता उन कानूनों और विनियमों के केवल 2 उदाहरण हैं, जिनका सभी लाइसेंस प्राप्त ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को पालन करना होता है.

ये भी पढ़ें – घर बैठे आसानी से कमा सकते है पैसे, Meesho जैसी वेबसाइट करेगा आपकी मदद

ऑथंटिक पासवर्ड

बहुत से लोग एक ही पासवर्ड को बार-बार इस्तेमाल करते हैं. दिमित्री बेलियानिन कहते हैं. “यह एक बहुत खतरनाक प्रेक्टिस है. न केवल iGaming साइट्स, बल्कि किसी भी वेबसाइट पर ऐसा करना सही नहीं है. आप सुनिश्चित करें कि आपने iGaming साइट के लिए एक ऐसा पासवर्ड चुना है, जो यूनीक है और आपने पहले कहीं उसका इस्तेमाल नहीं किया है.”

बैंकिंग विकल्प देखें

पैसा कमाने के लिए पहले निवेश करना पड़ता है. ऑनलाइन गेमिंग साइट चाहे कितनी भी सुरक्षित हो, परंतु आपको पेमेंट के लिए अपना भरोसेमंद तरीका ही इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले अपनी बैंकिंग चॉइस के बारे में छानबीन कर लेना हमेशा सही होता है, क्योंकि यह जोखिमभरा भी हो सकता है.

ट्रायल पीरियड का लाभ उठाएं

कुछ iGaming साइट्स नए ग्राहकों को एक निःशुल्क ट्रायल अवधि प्रदान करती हैं. आप इस छोटी समय अवधि के भीतर कोई कमाई नहीं कर सकते, क्योंकि आपने कोई वित्तीय निवेश नहीं किया है. आप इस समय का उपयोग तकनीक, सुरक्षा उपायों, खेल और ऑपरेशन्स से परिचित होने के लिए कर सकते हैं, ताकि यह निर्धारित कर पाएं कि आप अपनी मेहनत की कमाई खर्च करना चाहते हैं या नहीं.

ब्रेक लेना सीखें

आप जीत रहे हों या हार रहे हों, इससे दूर होना काफी आसान है. जब आप जीत रहे होते हैं तो आप बड़ी शर्त लगाने के बारे सोचते हैं, और जब आप हार रहे होते हैं तो आपको लगता है कि अगली बड़ी जीत कहीं आसपास ही है. इसलिए, एक सख्त टाइमलाइन निर्धारित करें, एक बजट निर्धारित करें, और जब उनमें से किसी का भी अलार्म बजे, तो दूर हो जाएं. ब्रेक ले लें. फिर इस बात का कोई मतलब नहीं है कि आप एक और गेम खेलना चाहते हैं. यदि आपको इसके लिए किसी दोस्त की जरूरत हो तो लेने से हिचकें नहीं. जब आप अधिक खेलने लगते हैं तो ऐप्स में इन-बिल्ड मैथ्ड्स भी आपको चेतावनी देते हैं. उनका इस्तेमाल करें.

उपरोक्त दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, आप iGaming को अपने दैनिक जीवन में सुरक्षित रूप से शामिल कर सकते हैं. एक छोटे से निवेश के साथ, खिलाड़ी अपने घर से रोमांच और मस्ती का अनुभव कर सकते हैं.

Tags: Game, Online game, Tech news, Tech News in hindi


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन