Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: दुनिया की 10 सबसे महंगी कार, 200 करोड़ से भी ज्यादा है सबसे महंगी गाड़ी की कीमत

News Desk

News Desk / Fri, Dec 2, 2022

दुनिया की 10 सबसे महंगी कार, 200 करोड़ से भी ज्यादा है सबसे महंगी गाड़ी की कीमत

कारों का शौक किसे नहीं होता है। दुनिया में हर कोई चाहता है कि उसके पास एक कार हो। हालांकि कई लोगों की ड्रीम कार भी होती है, जिसे वह खरीदना चाहते हैं। आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे महंगी कारों के बारे में बता रहे हैं। इनमें से कई कारों की कीमत इतनी ज्यादा है कि उसमें बड़ा बंगला तक आ जाएगा। इस लिस्ट में SP Automative Chaos, Pagani Codalunga, Mercedes Maybach Exelero, Bugatti Centodieci, Rolls Royce Sweptail, Bugatti La Voiture Noire और Rolls Royce Boat Tail शामिल हैं। आइए इन कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bugatti Mistral (करीब 40 करोड़): इस गाड़ी में W16 इंजन के साथ 1577 हार्सपावर मिलती है।  इसमें रूफ नहीं है। Mistral में Chiron के बेस्ट फीचर्स और Bolide के बेहतरीन एलिमेंट्स हैं। इन दोनों का बेस्ट लेकर बानी ये कार अपने आप में ख़ास है। Bugatti ने इस कार की सिर्फ 99 यूनिट्स बनाई थी। इन सभी को खरीदा जा चुका है। 

Pagani Huayra Imola (करीब 44 करोड़): इसमें ट्विन टर्बोचार्ज्ड 6 लीटर V12 इंजन मौजूद है जो 827 hp और 1099 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह अब तक की दूसरी सबसे महंगी Pagani है। 

Bugatti Divo (करीब 44.5 करोड़): Divo काफी हद्द तक Chiron का हल्का वर्जन कहा जा सकता है। दोनों की कीमत में अंतर को यह कार पूरी तरह से जस्टिफाई करती है। इसमें Chiron की तुलना में लाइट व्हील्स हैं, कार्बन फाइबर इंटरकूलर और कुछ और ऐसे बदलाव जो Divo को Chiron का हल्का वर्जन बनाते हैं। यह 1500 की सामान हॉर्सपावर देता है। हालांकि, Divo का एरोडायनामिक सेटअप इसे नार्डो टेस्ट track में 8 सेकंड तेज बनाता है। 

SP Automative Chaos (करीब 49.07 करोड़): यह गाडी बड़ी और बहुत फ़ास्ट कार्स में नया नाम है। Chaos में 2000 की हॉर्सपावर मिलती है। इसमें 4 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V10 मौजूद है। इस कार का और महंगा वर्जन भी मौजूद है जो 3000 हार्सपावर देता है। 

Pagani Codalunga (करीब 60 करोड़): 1960 की इटैलियन कोचबिल्डिंग पर बेस्ड इस कार में ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 6 लीटर V12 मिलत है जो 829hp और 1097nm टॉर्क जनरेट करता है। 

Mercedes Maybach Exelero (करीब 61.34 करोड़): यह अल्ट्रा हाई-परफॉरमेंस कार है जो 690bhp ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन के साथ आती है।  यह 0 से 100km/h 4.4 सेकंड में चलती जाती है और 349km/h तक भागती है। इस सब के साथ इसमें अल्ट्रा-फाइन लक्ज़री भी मिलती है। 

Bugatti Centodieci (करीब 69 करोड़): यह सबसे पावरफुल Bugatti है जो chiron से भी बेहतर कही जा सकती है। यह बात सिर्फ कीमत नहीं बल्कि पावर के मामले में भी है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रानिकली 378km/h पर सीमित की गई है। 

Rolls Royce Sweptail (करीब 98.14 करोड़): सिर्फ एक और हाथ से बनी Sweptail के पास दुनिया की सबसे महंगी कार का ताज था। इसका अधिकार 2013 में सुपर-याच और एयरक्राफ्ट विशषज्ञ ने लिया था। 

Bugatti La Voiture Noire (करीब 102.74 करोड़): यह Jean Bugatti जो वर्ल्ड वॉर सेकंड के दौरान खो गई थी, का मॉडर्न अवतार कहा जा सकता है। यह काफी समय तक दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी बनी रही थी।  

Rolls Royce Boat Tail (करीब 214.59 करोड़): इस कार में कस्टम हाई-एन्ड फिनिश मौजूद है। इसमें शैम्पेन फ्रिज के साथ सन अम्ब्रेला भी मौजूद है। Rolls अपनी कार्स की ऑफिशियल कीमत की घोषणा नहीं करता है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन