: 'सुसाइड फॉरेस्ट': इस जंगल में आकर खुदकुशी कर लेते हैं लोग, पेड़ों पर लटकी लाशें देखकर निकल जाती है लोगों की चीखें
कुछ लोगों का मानना है कि इस जगह (सुसाइड फॉरेस्ट) पर भूतों का वास है, जो लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करते हैं. यह जंगल दुनिया के सबसे लोकप्रिय आत्महत्या स्थलों में दूसरे नंबर पर है. यह जंगल जापान की राजधानी टोक्यो से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित है. जैसे ही ओकीगहारा जंगल में प्रवेश करेगा, आपको चेतावनियां पढ़ने को मिलेंगी. जैसे 'अपने बच्चों और परिवार के बारे में ध्यान से सोचें', 'आपका जीवन आपके माता-पिता की ओर से एक अनमोल उपहार है'. यह जंगल जापान के टोक्यो से 2 घंटे की दूरी पर स्थित माउंट फ़ूजी के उत्तर-पश्चिम में स्थित है. सुसाइड फॉरेस्ट 35 वर्ग किमी के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है.
इतना ही नहीं यह जंगल इतना घना है कि इसे वृक्षों का सागर भी कहा जाता है. यह जंगल इतना घना है कि यहां से निकलना बहुत मुश्किल है. माना जाता है कि इस जंगल में आत्माओं का वास होता है. आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार 2003 से अब तक इस जंगल में लगभग 105 शवों की खोज की जा चुकी है. उनमें से ज्यादातर बुरी तरह सड़ चुके थे, जबकि कुछ जंगली जानवरों द्वारा खा लिए गए थे. इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि जंगल इतना घना है कि लोग रास्ता भूल जाते हैं और फिर डर के मारे अपनी जान ले लेते हैं. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस जंगल में कंपास या मोबाइल जैसे उपकरण भी काम नहीं करते हैं.
इतना ही नहीं कंपास की सुई भी यहां कभी सही रास्ता नहीं दिखाती है. इसका कारण यह बताया जाता है कि ज्वालामुखी से निकला लावा मिट्टी का रूप ले चुका है, जिसमें लोहा अधिक मात्रा में होता है. चुंबकीय लोहे के कारण, कंपास सुई हर समय चलती रहती है और सही रास्ता नहीं दिखा पाती है. इतना ही नहीं यहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है. इस वजह से अगर कोई इस जंगल में फंस जाता है तो जंगल के बाहर संपर्क करना मुश्किल हो जाता है. इस जंगल के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात के समय जंगल से चीख-पुकार की आवाजें आती हैं. कहा जाता है कि इस जंगल में विभिन्न प्रजातियों के कई पेड़ हैं, जिनमें से कई तीन सौ साल से भी ज्यादा पुराने बताए जाते हैं.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन