Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं

: Stree 2 कोरियोग्राफर Jani Master गिरफ्तार: 21 साल की लड़की ने लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, कहा- सालों से शोषण कर रहे

Stree 2 choreographer Jani Master sexual harassment arrested: स्त्री-2 के गाने 'आई नहीं' और पुष्पा के गाने श्रीवल्ली के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। 21 वर्षीय युवती कोरियोग्राफर ने उन पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के दौरान कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। कोरियोग्राफी के लिए जानी मास्टर के खिलाफ हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस स्टेशन में 16 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक दिन बाद इस मामले में POCSO एक्ट के तहत धाराएं भी जोड़ी गईं। दरअसल, 21 वर्षीय शिकायतकर्ता ने बताया है कि पिछले कई सालों से उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। शोषण शुरू होने के समय वह नाबालिग थी। आपको बता दें कि जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 के गाने 'आई नहीं' को कोरियोग्राफ किया है, जिसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पर फिल्माया गया था। कई हिट गाने का कोरियोग्राफ किया इसके अलावा उन्होंने सलमान खान को 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'बिल्ली बिल्ली' और 'राधे' के गाने 'सीटी मार' में कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'तेरी बातें ऐसा उलझा जिया' के गाने 'लाल पीली अखियां' और 'खेल खेल में' के गाने 'डू यू नो' को भी कोरियोग्राफ किया है। साउथ में जानी ने राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय, धनुष और पवन कल्याण समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है। कोरियोग्राफर ने 'पुष्पा- द राइज' और 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के लिए भी गाने कोरियोग्राफ किए हैं। क्या है पूरा मामला? 21 साल की एक लड़की ने सोमवार को तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ ​​शेख जानी बाशा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की ने जानी पर चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में अलग-अलग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने हैदराबाद स्थित अपने घर पर भी कई बार उसके साथ दुर्व्यवहार किया। 2017 में हुई थी मुलाकात अपनी शिकायत में लड़की ने कहा कि 2017 में एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात जानी मास्टर से हुई थी। दो साल बाद जानी ने उसे अपने सहायक कोरियोग्राफर की नौकरी की पेशकश की, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद मुंबई में एक शो के दौरान जानी ने एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की का आरोप है कि इसके बाद भी जानी उसे धमकाकर उसका शोषण करता रहा। शादी के लिए बना रहा था दवाब शिकायत में लड़की ने यह भी कहा कि जानी लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, एक बार वह उसे अपने घर ले गया, जहां जानी और उसकी पत्नी (आयशा) ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले को सबसे पहले तेलंगाना महिला सुरक्षा विंग (WSW) की डीजी शिखा गोयल ने उठाया था। उन्होंने ही पीड़िता को पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया था। जानी इससे पहले भी 2015 में विवाद के चलते छह महीने के लिए जेल जा चुका है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन