: प्लेन क्रैश में 179 लोगों की मौत VIDEO: बैंकॉक से आ रहा विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकराकर ब्लास्ट हुआ, 181 लोग सवार थे, 2 को जिंदा बचाया गया
पहले प्रयास में विमान नहीं उतर सका
जेजू एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग का 737-800 विमान था। विमान ने दो बार एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की। पहली बार लैंडिंग गियर नहीं खुलने की वजह से विमान नहीं उतर सका। इसके बाद विमान ने एक बार एयरपोर्ट का चक्कर लगाया। पायलट ने दूसरी बार बिना लैंडिंग गियर के विमान को उतारा।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि विमान के पंख से पक्षी टकरा गया था। इसकी वजह से लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गया और लैंडिंग के दौरान खुल नहीं सका।
आग बुझाने में 43 मिनट लगे
मुआन एयरपोर्ट के फायर ऑफिसर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए बताया कि विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग बुझाने में 43 मिनट लगे।
फिलहाल, दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। ज्यादातर लोग विमान के पिछले हिस्से में थे, उन्हें वहां से निकालने की कोशिश की जा रही है। विमान में सवार यात्रियों में 173 दक्षिण कोरियाई और 2 थाई नागरिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जीवित बचे लोग क्रू मेंबर हैं।
4 दिन पहले कजाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था
25 दिसंबर को अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 5 क्रू मेंबर समेत 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 की मौत हो गई। विमान को अजरबैजान की राजधानी बाकू से ग्रोज़्नी पहुंचना था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन