: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में फेरबदल: छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए गए Sachin Pilot, जानिए क्यों हटाई गईं कुमारी सैलजा ?
Sachin Pilot appointed in-charge of Chhattisgarh Congress: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा को हटा दिया गया है. उनकी जगह सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है.
Sachin Pilot appointed in-charge of Chhattisgarh Congress: आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट से पहले कुमारी शैलजा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जिन्हें अब हटा दिया गया है. अब शैलजा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है.
क्यों हटाई गई कुमारी सैलजा ?
छत्तीसगढ़ में काग्रेस की बुरी हार के बाद कई पूर्व विधायकों ने कुमारी शैलजा के खिलाफ मोर्चा को दिया था। पैसों की लेन-देन समेत ऑडियो-वीडियो समेत कई गंभीर आरोप लगे थे। इसके अलावा टिकट कटने को लेकर भी सैलजा पर लगातार सवाल उठते रहे। जिन विधायकों का टिकट काटा गया था, उन्होंने दिल्ली में कई नेताओं से सैलजा की शिकायत की। कई पूर्व विधायकों ने सैलजा के खिलाफ आलाकमान को सबूत देने तक की बात कही थी.
साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी रहीं प्रियंका गांधी को हटाकर अब अविनाश पांडे को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. अब अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी होंगे.
21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई और कांग्रेस की हार की समीक्षा भी की गई.
बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और अन्य भी शामिल हुए. इस बैठक के बाद संगठन में बड़े बदलाव किये गये हैं.
देखिए आदेश की कॉपी
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन