ट्रेन से टकराकर 7 हाथियों की मौत : Rajdhani Express ने Elephants को मारी टक्कर, 5 कोच पटरी से उतरे, जानिए कैसे हुआ हादसा ?
Seven Elephants Killed in Collision with Rajdhani Express: असम के होजाई जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक Train Accident हुआ, जब हाथियों का एक झुंड सैरंग–नई दिल्ली Rajdhani Express की चपेट में आ गया।
इस Wildlife Tragedy में सात हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच कोच भी Derailment का शिकार हो गए।

यह हादसा सुबह करीब 2:17 AM चांगजुराई गांव के पास हुआ। शुरुआत में Eight Elephants Death की सूचना सामने आई थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि एक हाथी का बच्चा जिंदा है।
उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया है। राहत की बात यह रही कि इस Railway Accident में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
नगांव के Divisional Forest Officer (DFO) सुहास कदम ने बताया कि हादसे के वक्त इलाके में घना Fog Condition था, जिसकी वजह से दृश्यता बेहद कम थी।
इसी कारण ट्रेन चालक को हाथियों का झुंड समय पर दिखाई नहीं दे पाया। मृत हाथियों का Postmortem किया जा रहा है, जबकि स्थानीय Veterinary Team घायल हाथी के बच्चे का इलाज कर रही है।

इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद हाथी ट्रेन से टकराए
Northeast Frontier Railway (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह हादसा गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर Lumding Division के अंतर्गत जमुनामुख–कांपुर सेक्शन में हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका आधिकारिक Elephant Corridor घोषित नहीं है, फिर भी यहां अक्सर हाथियों की आवाजाही देखी जाती रही है।
जानकारी के मुताबिक, हाथियों का झुंड अचानक Rail Track पर आ गया। लोको पायलट ने तुरंत Emergency Brake लगाए, लेकिन भारी रफ्तार और कम दूरी के कारण ट्रेन को समय पर रोका नहीं जा सका और हाथी ट्रेन से टकरा गए। फॉरेस्ट विभाग ने बताया कि मृत हाथियों का Last Rites घटनास्थल के पास ही किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन